ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

बाल बाल बचे रामकृपाल यादव, नदी में पलटी पूर्व मंत्री की नाव, लोगों ने बचायी जान, देखिये वीडियो

PATNA : टायर और बांस की चेचरी के सहारे जुगाड करके बनायी गयी नाव पर नदी पार कर रहे पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव आज बाल बाल बच गये. नाव नदी में पलट गयी. लोगों ने किसी तरह उन्हें पानी स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : टायर और बांस की चेचरी के सहारे जुगाड करके बनायी गयी नाव पर नदी पार कर रहे पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव आज बाल बाल बच गये. नाव नदी में पलट गयी. लोगों ने किसी तरह उन्हें पानी से बाहर निकाला. पटना के धनरूआ के पास ये हादसा हुआ.
बाल बाल बचे रामकृपाल यादव,  नदी में पलटी पूर्व मंत्री की नाव, लोगों ने बचायी जान, देखिये वीडियो

क्षेत्र के बाढग्रस्त इलाके का दौरा कर रहे थे रामकृपाल
पूर्व मंत्री और पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के सांसद रामकृपाल यादव आज सुबह से अपने क्षेत्र के बाढग्रस्त इलाके का दौरा कर रहे हैं. इसी दौरान पानी में डूबे धनरूआ प्रखंड के रमणी बिगहा गांव में जा रहे थे. वहां कोई नाव नहीं होने के कारण लोगों ने टायर पर बांस की चचरी वाली नाव तैयार की थी. रामकृपाल उसी पर सवार होकर गांव में जा रहे थे. रास्ते में ही नाव में लगा एक टायर फट गया और रामकृपाल यादव समेत उस पर सवार दूसरे लोग पानी में जा गिरे.
बाल बाल बचे रामकृपाल यादव,  नदी में पलटी पूर्व मंत्री की नाव, लोगों ने बचायी जान, देखिये वीडियोहालांकि जहां पर नाव पलटी वहां पर बहुत ज्यादा पानी नहीं था. लिहाजा लोगों ने रामकृपाल यादव को बाहर निकाल लिया. पूर्व मंत्री को इस दौरान हल्की चोट भी आयी है. हालांकि रामकृपाल यादव ने अपने सकुशल होने की बात कही है.
बाल बाल बचे रामकृपाल यादव,  नदी में पलटी पूर्व मंत्री की नाव, लोगों ने बचायी जान, देखिये वीडियो