ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

अवधेश नारायण सिंह विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बने, पहले भी रह चुके हैं सभापति

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी एमएलसी अवधेश नारायण सिंह को एक बार फिर से बिहार विधान परिषद की कमान सौंपी गई है. अवधेश नारायण स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी एमएलसी अवधेश नारायण सिंह को एक बार फिर से बिहार विधान परिषद की कमान सौंपी गई है. अवधेश नारायण सिंह बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बनाए गए हैं.


बता दें कि अवधेश नारायण सिंह इसके पहले भी विधान परिषद के सभापति रह चुके हैं. अवधेश नारायण सिंह स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से परिषद के सदस्य हैं. भोजपुर जिले के रहने वाले अवधेश नारायण सिंह बिहार में लंबे अरसे से राजनीतिक तौर पर सक्रिय रहे हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत की और अब तक वह पार्टी में बने हुए हैं.


अवधेश नारायण सिंह ने कल ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही थी कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे. अब अवधेश नारायण सिंह को कार्यकारी सभापति के तौर पर नियुक्त किया गया है.


अवधेश नारायण सिंह 1993 से लगातार बिहार विधान परिषद् के सदस्य हैं. साल 2002 से लेकर 2005 तक यह विरोधी दल में मुख्य सचेतक के रूप में रहें. जब एनडीए 2005 में सत्ता में आई, तो उन्हें सत्तारूढ़ दल का मुख्य सचेतक बनाया गया. अवधेश नारायण सिंह बिहार सरकार में 2008 से लेकर 2010 श्रम संसाधन विभाग के मंत्री रहे थें.

टैग्स