ब्रेकिंग
Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन

Bihar News : कोर्ट से लौट रहे चाचा-भतीजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चाचा की मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

भोजपुर के आरा में कोर्ट से लौट रहे चाचा-भतीजे पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में चाचा सूरज राय की मौत हो गई, जबकि भतीजा दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस जमीन विवाद और पुराने केस को लेकर जांच में जुटी है।

Bihar News : कोर्ट से लौट रहे चाचा-भतीजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चाचा की मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के धर्मपुर बधार में बुधवार की शाम अपराधियों ने दिनदहाड़े चाचा-भतीजे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस हमले में 40 वर्षीय सूरज राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके 22 वर्षीय भतीजे दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद और पुराने आपराधिक मामले को लेकर रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


जानकारी के अनुसार, मृतक सूरज राय और घायल दीपक कुमार भोजपुर जिले के इंग्लिशपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों बुधवार को एक पुराने अपहरण और मारपीट के मामले में आरा कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे। कोर्ट में तारीख पूरी होने के बाद दोनों काजीचक गांव स्थित अपनी बुआ के घर गए। वहां कुछ समय रुकने के बाद जब दोनों पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी धर्मपुर बधार के पास बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने बिना किसी बातचीत के दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से सूरज राय गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर ही गिर पड़े, जबकि दीपक कुमार भी गोली लगने से लहूलुहान हो गए। गोलीबारी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सूरज राय को मृत घोषित कर दिया। वहीं दीपक कुमार का इलाज जारी है।


घायल दीपक कुमार ने अस्पताल में बताया कि कुछ महीने पहले चार से पांच बीघा जमीन के विवाद को लेकर उसका अपहरण कर मारपीट की गई थी। उसी मामले की सुनवाई के सिलसिले में वह बुधवार को कोर्ट गया था। उसके चाचा सूरज राय इस केस में गवाह थे और इसी कारण वे भी उसके साथ कोर्ट गए थे। दीपक का कहना है कि कोर्ट से लौटने के दौरान सुनियोजित तरीके से उन दोनों पर हमला किया गया।


मृतक के परिजनों ने भी इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को वजह बताया है। घायल दीपक की बहन पूजा कुमारी ने आरोप लगाया कि परिवार की जमीन को लेकर पहले भी विवाद और हमला हो चुका है। उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद के कारण इस बार जानलेवा हमला किया गया है। परिवार ने कुछ रिश्तेदारों पर भी संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घायल का हाल जाना और मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गोतिया (रिश्तेदारों) के बीच जमीन विवाद की बात सामने आई है। घायल का औपचारिक बयान दर्ज किए जाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस हत्या, हत्या के प्रयास, जमीन विवाद और पुराने केस से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।