ब्रेकिंग
मगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेमगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटे

अपने पहले सफ़र पर रवाना हुई पटना- रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, दो दिनों तक सभी सीटें फुल

PATNA : पटना से यात्रियों को बुधवार को लेकर पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी पहली यात्रा पर निकल गई है। ट्रेन के पहले दिन पटना से रांची आने जाने की बुक

अपने पहले सफ़र पर रवाना हुई पटना- रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, दो दिनों तक सभी सीटें फुल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना से यात्रियों को बुधवार को लेकर पटना से रांची के बीच चलने वाली  वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी पहली यात्रा पर निकल गई है। ट्रेन के पहले दिन पटना से रांची आने जाने की बुकिंग फुल हो चुकी है। पटना से आज रांची के जाने के इस ट्रेन में यात्रियों को वेटिंग लिस्ट देखने को मिल रही है।


दरअसल, बिहार और झारखंड के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का लंबे समय से इंतजार था। जिसके बाद अब बीते कल यात्रियों का यह इंतजार अब खत्म  हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जून को पटना और रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाया। जिसके बाद अब आज से इस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो गया। इस बीच इस ट्रेन के परिचालन शुरू होते ही यात्रियों को टिकट लेने में काफी समस्या उठानी पड़ रही है। इस ट्रेन में तीसरे दिन यात्रियों को टिकट खाली मिल रही है। पहले दो दिन यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रही है।  


मालूम हो कि, पटना से रांची के बीच दूरी ये ट्रेन सिर्फ 6 घंटे में पूरी कर लेगी। इस ट्रेन में 8 एसी चेयरकार की सुविधा होगी।  प्रत्येक कोच 4 अपातकालीन पुश बटन के साथ जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली से युक्त होगा। इस ट्रेन का परिचालन गाडी सं. 22349/22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन के नाम से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन किया जाएगा। 


आपको बताते चलें कि, पटना से रांची के बीच चलने जा रही इस ट्रेन के 6 स्टॉपेज तय किए गए हैं। इसको लेकर रेलवे ने फेयर चार्ट भी जारी कर दिया है। रेलवे ने किलोमीटर की दूरी के आधार पर एक्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) और चेयर कार (सीसी) का किराया तय किया है। पटना से रांची तक का भोजन के साथ ईसी टिकट 1930 रुपये और बिना भोजन के 1760 रुपये तय किया गया है।