ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

अनंत सिंह का बड़ा बयान: शराबबंदी हटाने की मांग, कहा- सम्राट चौधरी से करेंगे बात

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने शराबबंदी खत्म करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात करेंगे और नीतीश कुमार को बिहार का “मालिक” बताया।

बिहार न्यूज
बिहार में शराब चालू करने की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह ने बिहार में शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी खत्म होनी चाहिए और शराब फिर से चालू होनी चाहिए।


अनंत सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर वे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के “मालिक” अभी भी नीतीश कुमार ही रहेंगे। अनंत सिंह ने यह बयान बिहार विधानसभा परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान दिया। इससे पहले उन्होंने एनडीए विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया, जिसमें सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया।


उन्होंने यह भी कहा कि अगर जेडीयू नेता नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार उपमुख्यमंत्री बनते हैं तो उन्हें खुशी होगी। हालांकि उन्होंने खुद के मंत्री बनने की संभावना से इनकार किया। 


बता दें कि बिहार में नई एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण कल होने वाला है, जिसमें सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। फिलहाल उपमुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा जारी है। बता दें कि अनंत सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू के विधायक हैं और अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद वे फिर से सक्रिय राजनीति में लौटे हैं।