ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादी

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, काफिले की चार गाड़ियां आपस में टकराईं

मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर सबनिमा गांव के पास मोकामा विधायक अनंत सिंह के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में चार वाहन क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन विधायक समेत सभी लोग सुरक्षित हैं।

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, काफिले की चार गाड़ियां आपस में टकराईं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मोकामा विधायक अनंत सिंह गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। यह हादसा मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर सबनिमा गांव के समीप उस समय हुआ, जब उनके काफिले में शामिल कई वाहन आपस में टकरा गए।


जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह मोकामा से लौट रहे थे। इसी दौरान काफिले में चल रही कई गाड़ियों के बीच अचानक जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में काफिले की चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।


अथमलगोला थाना अध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विधायक के काफिले में शामिल कुछ वाहन आपस में टकरा गए थे। दुर्घटना में चार गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई है।


उन्होंने बताया कि विधायक अनंत सिंह जिस वाहन में सवार थे, वह दुर्घटना की चपेट में नहीं आया। घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को फोरलेन के किनारे सुरक्षित खड़ा कर दिया गया।


पुलिस के अनुसार, हादसे के बावजूद सड़क पर यातायात सामान्य बना रहा और आवागमन पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ा। सभी लोग सुरक्षित हैं और मामले की आवश्यक जांच की जा रही है।