ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

ऐश्वर्या बना रही थी वीडियो, राबड़ी ने गार्ड से छिनवा लिया मोबाइल

PATNA: लालू प्रसाद की बहू ऐश्वर्या राय सास राबड़ी देवी का मोबाइल से वीडियो बना रही थी. जैसे ही राबड़ी ने देखा तो अपने गार्ड से मोबाइल छिनने का आदेश दे दिया. ऐश्वर्या अपने मोबा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: लालू प्रसाद की बहू ऐश्वर्या राय सास राबड़ी देवी का मोबाइल से वीडियो बना रही थी. जैसे ही राबड़ी ने देखा तो अपने गार्ड से मोबाइल छिनने का आदेश दे दिया. ऐश्वर्या अपने मोबाइल बचाने के लिए घर से बाहर भागती हुई निकली. जिसके बाद उसने अपने प्रोटेक्शन में मिले अधिकारी को कॉल किया. तो वह पहुंचे. जिसके बाद ऐश्वर्या ने मां और पिता को कॉल किया तो वह पहुंचे.

कोर्ट के सबूत के लिए बना रही थी वीडियो

ऐश्वर्या ने खुद कबूल किया है कि कोर्ट में चल रहे तलाक मामले को लेकर वह राबड़ी देवी का वीडियो बना रही थी. इस दौरान घर का दरवाजा खुला था तो ऐश्वर्या वीडियो बनाने लगी. इस वक्त राबड़ी देवी,मीसा भारती और तेजस्वी  यादव घर में मौजूद थे. लेकिन इस दौरान तेजस्वी ने उनको नहीं देखा.

किचेन कर दिया था बंद

ऐश्वर्या ने आरोप लगाया है कि किचेन में ताला लगा हुआ था. वह चाबी मांगने गई तो राबड़ी ने कहा कि मेरे पास नहीं है. नवरात्र के कारण वह रात से भूखी है. घर में खाने के लिए भी मेरे पास कुछ नहीं था. पीने का पानी भी किचेन से लाना पड़ता है. ऐश्वर्या ने कहा कि जब से तलाक का मामला चल रहा है तब से मेरा खाना मेरे ही घर से आता है. लेकिन आज खाना नहीं आया था. ऐश्वर्या ने सवाल किया है कि इनलोगों की कैसी इंसानियत है कि यह लोग खाने भी नहीं देते हैं.