ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

अधिकारियों के कमीशन की शिकायत जब मुख्यमंत्री के सामने पहुंची, ऑन कैमरा नीतीश ने ज्यादा नहीं बोलने दिया

PATNA : मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में अधिकारियों की शिकायत खूब पहुंच रही है. मुख्यमंत्री अधिकारियों की शिकायत सुनते-सुनते इतने परेशान हो चुके हैं कि अब ऑन कैमरा वह ज

अधिकारियों के कमीशन की शिकायत जब मुख्यमंत्री के सामने पहुंची, ऑन कैमरा नीतीश ने ज्यादा नहीं बोलने दिया
First Bihar
4 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में अधिकारियों की शिकायत खूब पहुंच रही है. मुख्यमंत्री अधिकारियों की शिकायत सुनते-सुनते इतने परेशान हो चुके हैं कि अब ऑन कैमरा वह ज्यादा शिकायत बर्दाश्त करने के मूड में नजर नहीं आते. यही वजह है कि अधिकारियों की शिकायत पहुंचने पर मुख्यमंत्री फरियादियों को ज्यादा देर तक सामने भी नहीं बैठने देते. जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान कई बार ऐसा वाकया पेश आया. एसडीओ से लेकर बीडीओ साहब तक की शिकायत पर फरियादी लेकर पहुंचे. लेकिन शिकायत सुनते ही मुख्यमंत्री ने अपने सामने से पर यात्रियों को अधिकारियों के पास भेज दिया.


दरअसल मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में आज समस्तीपुर से आए एक फरियादी युवक ने सात निश्चय योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत की. युवक ने बताया कि समस्तीपुर के पटोरी प्रखंड के बीडीओ योजना में लूट मचा रहे हैं. 8 इंच की बजाय 2 इंच की सड़क के ढलाई की जा रही है. ऐसे में सरकारी योजना की राशि का बंदरबांट किया जा रहा है.


मुख्यमंत्री के सामने युवक ने आरोप लगाया कि वीडियो साहब कमीशन का खेल, खेल रहे हैं. पहले भी अधिकारियों के पास शिकायत की गई थी लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला. इतना कहने के साथ ही मुख्यमंत्री ने उस युवक को विभागीय अधिकारियों के पास भेज दिया. युवक यह कहता रह गया कि अधिकारी कोई बात नहीं सुनते लेकिन मुख्यमंत्री ने भी उसे अपने सामने नहीं बैठने दिया.


दरअसल मुख्यमंत्री के सामने लगा कैमरा और उसके जरिए हो रहे लाइव टेलीकास्ट के दौरान नौकरशाही और अधिकारियों की तरफ से की जा रही विभागीय योजनाओं में बंदरबांट की. शिकायत को लेकर नीतीश कुमार असहज दिख रहे हैं. लगातार एसडीओ, बीडीओ और अन्य अधिकारियों के बारे में जो शिकायतें आ रही हैं. वह बता रही हैं कि बिहार में प्रशासनिक तंत्र किस कदर काम कर रहा है. शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री कई बार परेशान भी होते हैं. नाराज भी होते हैं. लेकिन अब उन्होंने शिकायतों का अंबार देखते हुए ऐसे फरियादियों को ज्यादा देर बैठने का अवसर देना ही बंद कर दिया है, जो कमीशन और गड़बड़ झाले की शिकायत करते हैं.


बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लगभग 150 लोगों की शिकायतों को सुनेंगे. इसके लिए पहले से लोगों ने रजिस्‍ट्रेशन करा रखा है. सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम दोपहर तक चलेगा. बारी-बारी से शिकायतकर्ता सीएम से मिल रहे हैं और अपनी बात उनके सामने रख रहे हैं. सीएम नीतीश आज ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, ऊर्जा, पथ निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कृषि, सहकारिता, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, उद्योग, गन्ना उद्योग, नगर विकास एवं आवास, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, योजना एवं विकास, पर्यटन, भवन निर्माण, सूचना एवं जनसंपर्क, वाणिज्यकर और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े मामलों को सुन रहे हैं. 


गौरतलब हो कि जनता दरबार में मुख्‍यमंत्री से अपनी शिकायत बताने के लिए आनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कराना जरूरी है. रजिस्‍ट्रेशन के बाद अप्‍वाइंटमेंट मिलने पर ही आप मुख्‍यमंत्री से मिल सकते हैं. मुख्‍यमंत्री से मिलने के लिए आपको वेबसाइट www.jkdmm.bih.nic.in पर जनता दरबार सेक्शन में जाकर रजिस्‍ट्रेशन करना पड़ता है.


वेबसाइट पर रजिस्‍ट्रेशन के समय आवेदक को अपना नाम, पिता/पति का नाम, आधार नंबर, लिंग, जन्‍म का वर्ष, ईमेल और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां देनी होती है. इसके अलावा ओटीपी के जरिए रजिस्‍ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको अपनी शिकायत के बारे में भी संक्षिप्‍त रूप से जानकारी देनी होती है. फिलहाल कोविड गाइडलाइन के कारण जनता दरबार में एक बार सीमित लोगों को ही बुलाया जाता है.