ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

अभी जेल में ही रहेंगे हेमंत सोरेन, 5 दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर भेजे गए

RANCHI : सीएम हेमंत सोरेन फिलहाल 5 दिनों तक जेल में ही रहेंगे। वे 5 दिनों तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेजे गए हैं। एमपी एमएलए की विशेष अदालत ने आज यह फैसला सुनाया है। कोर्ट में उनके

अभी जेल में ही रहेंगे हेमंत सोरेन, 5 दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर भेजे गए
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : सीएम हेमंत सोरेन फिलहाल 5 दिनों तक जेल में ही रहेंगे। वे 5 दिनों तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेजे गए हैं। एमपी एमएलए की विशेष अदालत ने आज यह फैसला सुनाया है। कोर्ट में उनके रिमांड को लेकर सुनवाई हुई थी। फिलहाल हेमंत सोरेन न्यायिक अभिरक्षा में रांची के होटवार जेल में हैं।  गुरुवार को कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें जेल भेजा गया। 


दरअसल, 31 जनवरी को लगभग 7 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को हिरासत में लिया था। रात भर उन्हें ईडी ऑफिस में ही रखा गया था। गुरुवार दोपहर को उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में ईडी ने 10 दिनों के रिमांड की मांग रखी, जिसका बचाव पक्ष ने विरोध किया। ईडी के वकीलों ने कहा कि रांची जमीन घोटाले में आगे की जांच के लिए सोरेन से कई बिंदुओं पर पूछताछ जरूरी है। 


वहीं, दूसरी तरफ हेमंत सोरेन के वकीलों ने ईडी की ओर से रिमांड की मांग का विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि ईडी की कार्रवाई को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की गई है, जिस पर 2 फरवरी को सुनवाई होनी है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद रिमांड के सवाल पर फैसला 2 फरवरी के लिए सुरक्षित रख लिया और तब तक के लिए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इसके बाद उन्हें होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा ले जाया गया. बता दें कि हेमंत सोरेन की विधिवत गिरफ्तारी हो चुकी है।