ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कोरोना संकट से निपटने के लिए आज से मिलेगा कैश बेनिफिट, राशनकार्ड वालों के खाते में जाएंगे एक-एक हजार रुपए

PATNA : कोरोना संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार में गरीबों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था। नीतीश सरकार आज से सूबे के 1.68 करोड़ राशन कार्डधारियों के खाते में एक-एक हजार की

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार में गरीबों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था। नीतीश सरकार आज से सूबे के 1.68 करोड़ राशन कार्डधारियों के खाते में एक-एक हजार की आर्थिक मदद भेजेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को ही समीक्षा बैठक के दौरान इसकी समीक्षा की थी। 


इसके अलावे अन्य राज्यों में फंसे बिहारियों को भी सरकार की तरफ से एक-एक हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इसके लिए बजट का एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है। इसे आपदा प्रबंधन विभाग की वेबसाइट से जाकर सीधे डाउनलोड किया जा सकता है। इस मोबाइल ऐप के जरिए किसी भी बिहारी को आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही है। राज्य के बाहर फंसे बिहारियों को अपना पूरा डाटा एस मोबाइल ऐप में डालना है और उसके बाद उन्हें सीधे बैंक खाते के जरिए आर्थिक मदद पहुंच जाएगी। आपदा प्रबंधन विभाग ने दावा किया है कि वह इस ऐप के जरिए अब तक 300 लोगों को एक एक-एक हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जा चुकी है। 


अब बता दे कि राज्य में जिन 1.68 करोड़ राशन कार्डधारियों को उनके खाते में आर्थिक मदद भेजी जा रही है उनमें 85 फीसदी लोग ग्रामीण इलाकों से आते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि लोगों तक आर्थिक मदद पहुंचने में कोई अड़चन नहीं आनी चाहिए। इसके अलावा राशन कार्डधारियों को मुफ्त राशन देने का भी सरकार ने एलान किया है। सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत आने वाले जनप्रतिनिधियों को इसकी जवाबदेही दे रखी है।

टैग्स