ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

71 के हुए CM नीतीश.. आज विकास दिवस के रूप में जन्मदिन मनायेगा जदयू, जानिये क्या-क्या है कार्यक्रम

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 71 साल के हो गए। राजधानी पटना के हर प्रमुख रास्ते पर उन्हें बधाई देने के लिए बड़े बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं, पार्टी जनता दल (यू

71 के हुए CM नीतीश.. आज विकास दिवस के रूप में जन्मदिन मनायेगा जदयू, जानिये क्या-क्या है कार्यक्रम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 71 साल के हो गए। राजधानी पटना के हर प्रमुख रास्ते पर उन्हें बधाई देने के लिए बड़े बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं, पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के नेता अपने नेता का जन्मदिन को खास अंदाज 'विकास दिवस' के रूप में मना रहे हैं। जेडीयू कार्यकर्ता आज के दिन रक्तदान करके सीएम नीतीश को जन्मदिन का तोहफा देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71 वां जन्मदिन है, तो 71 पाउंड ब्लड डोनेट करने की तैयारी है।


बता दें कि केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि बिहार में सबसे लम्बी अवधि से  जनता की सेवा कर रहे  माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम  स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।


जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने लिखा है- संकल्पित होकर अपने कार्यकौशल व अप्रतिम नेतृत्व से बिहार का नवनिर्माण करने वाले बिहार के सर्वमान्य नेता "विकास पुरूष"  आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। जय बिहार, जय नीतीश कुमार।


इधर, सीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बिहार विकास कप-2022 का आयोजन छात्र जदयू की तरफ से किया गया है, जिसमें 4 क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, इस मौके पर 7.1 पौंड का केक काटा जाएगा। यह आयोजन पटना के उर्जा स्टेडियम में किया जाएगा। आयोजन अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने बताया कि विगत 5 वर्षों बिहार विकास कप का आयोजन हो रहा है।

टैग्स