ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

4 अक्टूबर को जेडीयू अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे नीतीश, 13 को निर्वाचन का होगा एलान

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 13 अक्टूबर को दूसरी बार निर्वाचित घोषित किए जाएंगे। सीएम नीतीश 4 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना न

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 13 अक्टूबर को दूसरी बार निर्वाचित घोषित किए जाएंगे। सीएम नीतीश 4 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 

जेडीयू के अंदर संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश स्तर तक संगठन के चुनाव पूरे करा लिए गए हैं और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 27 सितंबर से ही नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 4 अक्टूबर तक जारी रहेगी। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद ने उम्मीद जताई है कि नीतीश कुमार 4 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 5 अक्टूबर को नामांकन पत्र की जांच होगी और 6 अक्टूबर नाम वापसी का अंतिम दिन है। 13 अक्टूबर को एक से अधिक नामांकन नहीं होने की स्थिति में नीतीश कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए जाएंगे। 

पार्टी ने पहले ही ऐलान कर रखा है कि 19 और 20 अक्टूबर को राजगीर में राष्ट्रीय परिषद की बैठक और जेडीयू का खुला अधिवेशन होगा। लेकिन बिहार की 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उप चुनाव को देखते हुए तारीखों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। आपको बता दें कि इस 21 अक्टूबर को उपचुनाव में मतदान का दिन है लिहाजा राष्ट्रीय परिषद और खुला अधिवेशन की तारीख बदली जा सकती है।