ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

3 साल से एक ही जगह पर जमे BDO, CO और SDM का होगा तबादला, दागी अफसरों को भी हटाया जायेगा

PATNA : बिहार में मुखिया का चुनाव जल्द ही होने वाला है. मुखिया के साथ-साथ सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के भी चुनाव होने वाले हैं. पंचायत च

3 साल से एक ही जगह पर जमे BDO, CO और SDM का होगा तबादला, दागी अफसरों को भी हटाया जायेगा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में मुखिया का चुनाव जल्द ही होने वाला है. मुखिया के साथ-साथ सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के भी चुनाव होने वाले हैं. पंचायत चुनाव से पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने 3 साल से एक ही जगह पर जमे प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचलाधिकारी (CO) और अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) का तबादला करने का आदेश दिया है.


राज्य निर्वाचन आयोग ने ये भी आदेश दिया है कि वैसे अफसरों का भी तबादला कर दूसरे स्थान या जिले  में भेजना है, जिनके ऊपर लापरवाही बरतने का आरोप है या फिर उनके ऊपर कोई दाग लगा है. इसके साथ ही आयोग ने उन अधिकारियों को भी हटाने का फरमान जारी किया है. इस संदर्भ में ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के साथ सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा गया है.


राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकारी विभागों से वैसे अफसरों की एक सूची मांगी है, जिनके ऊपर पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने या काम ठीक से नहीं करने के आरोप हैं. आपको बता दें कि निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से यह आदेश जारी किया जाता है. लोकसभा के आम चुनाव या फिर राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भी अधिकारियों को इधर से उधर किया जाता है. 


बिहार पंचायत चुनाव के लिए तैयार हो रहे मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सख्ती दिखाई है. आयोग ने निर्देश दिया है कि अंतिम सूची प्रकाशित करते समय सभी BDO को यह लिखित प्रमाण देना होगा कि प्रकाशित मतदाता सूची सही है. सुधार के बाद 19 फरवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा.