ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

13 CO पर गिर सकती है गाज, लापरवाही बरतने पर राजस्व विभाग ने भेजा शोकॉज नोटिस

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां राजस्व विभाग ने 13 सर्किल अफसर को शोकॉज नोटिस भेजा है. काम में लापरवाही बरतने को लेकर इन अफसरों से जवाब मांगा गया है. इ

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां राजस्व विभाग ने 13 सर्किल अफसर को शोकॉज नोटिस भेजा है. काम में लापरवाही बरतने को लेकर इन अफसरों से जवाब मांगा गया है. इन अफसरों पर गाज गिरने की आशंका है. विभाग इनके खिलाफ कोई कड़ा कदम उठा सकती है. 


राजस्व विभाग ने जून तक के लंबित आवेदनों का निबटारा 31 अक्टूबर तक करने का निर्देश दिया था. जिसको लेकर अब शोकॉज नोटिस भेजी गई है. ये सभी सर्किल अफसर भागलपुर जिले के हैं. एडीएम राजेश झा राजा ने बताया कि सभी सीओ से आवेदनों के निबटारा नहीं होने के कारणों की जानकारी मांगी है. अगर संतोषजनक जवाब सही नहीं मिला तो काम में लापरवाही बरतने को लेकर विभाग कड़ा कदम अख्तियार कर सकता है. 


भागलपुर के डीएम ने डीसीएलआर से तीन दिन में समीक्षा कर प्रतिवेदन मांगा है. प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर तक सन्हौला अंचल में 70 प्रतिशत, जगदीशपुर में 55.5 प्रतिशत, सुल्तानगंज में 39.7 प्रतिशत, पीरपैंती में 35.89 प्रतिशत, कहलगांव में 28.18 प्रतिशत, सबौर में 19.49 प्रतिशत, रंगरा चौक में 14.50 प्रतिशत, शाहकुण्ड 3.07 प्रतिशत, नाथनगर 2.11 प्रतिशत, गोपालपुर 1.09 प्रतिशत, नवगछिया 1.09 प्रतिशत, खरीक .85 प्रतिशत और गोराडीह में .6 प्रतिशत आवेदन लंबित था. इन सभी सीओ को कई बार आवेदनों का निबटारा करने के लिए रिमाइंडर भेजा गया था. 


एडीएम ने बताया कि म्यूटेशन में लापरवाही बरतने पर शाहकुण्ड, गोपालपुर और सुल्तानगंज सीओ के विरुद्ध आरोपपत्र गठित करते हुए शोकॉज किया गया है. इसके अलावा कहलगांव, सन्हौला, पीरपैंती और जगदीशपुर सीओ को भी शोकॉज किया गया है. एडीएम ने बताया कि ऑनलाइन म्यूटेशन की नियमित समीक्षा की जा रही है. कुछ अंचलों में काफी संख्या में आवेदन लंबित हैं. इसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सभी सीओ को समय सीमा के अंदर आवेदनों का निबटारा करने की चेतावनी दी गयी है.