ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Bihar News: फ्री बिजली योजना के नाम पर बिहार में बड़ा साइबर फ्रॉड, 7 लोगों के साथ 11 लाख की ठगी

Bihar News: बिहार में '125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना' के नाम पर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। अब तक 7 लोगों से 11.36 लाख रुपये की ठगी हो चुकी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार में सरकार द्वारा हाल ही में घोषित 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को लेकर जनता में जहां एक ओर राहत की भावना है, वहीं दूसरी ओर साइबर ठग गिरोहों ने इसे लोगों को ठगने का नया हथियार बना लिया है। इस योजना की आड़ में साइबर अपराधियों ने लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली है, जिससे राजधानी पटना समेत कई इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है।


अब तक फुलवारीशरीफ, रुपसपुर, दरियापुर और दानापुर जैसे इलाकों के कम से कम चार लोग इस जालसाजी का शिकार हो चुके हैं। ठगों ने कुल 7.73 लाख रुपये की धोखाधड़ी केवल बिजली योजना के नाम पर की है। वहीं, अन्य बहानों से सात और लोगों को निशाना बनाते हुए ठगों ने कुल 11.36 लाख रुपये की ठगी कर डाली है।


फुलवारीशरीफ के एक युवक के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया। उसने पीड़ित को एक लिंक भेजकर बिजली योजना के लिए जानकारी भरने को कहा। जैसे ही युवक ने लिंक पर क्लिक किया, उसका फोन हैक हो गया और उसके बैंक खाते से 3.99 लाख रुपये निकाल लिए गए।


इसी तरह रुपसपुर निवासी से 1.75 लाख, दरियापुर निवासी से 1.09 लाख, और दानापुर निवासी से 90 हजार रुपये की ठगी की गई। इसके अलावा, राजीव नगर के एक व्यक्ति को इनवर्टर कंपनी का कर्मचारी बनकर कॉल किया गया और 1.67 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मनेर की एक महिला से आधार वेरीफिकेशन के नाम पर 1 लाख रुपये और एक अन्य व्यक्ति से 96 हजार रुपये की ठगी की गई।


इन घटनाओं से पहले दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक के दो युवकों को भी इसी तरह का कॉल आया था। उन्हें कहा गया कि उनका बिजली बिल अपडेट नहीं हुआ है और 125 यूनिट योजना से वंचित हो सकते हैं। इसके लिए एक लिंक भेजा गया और क्लिक करने के बाद उनके खाते से 63 हजार रुपये निकाल लिए गए।


इन सभी मामलों में साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, और यदि कोई खुद को सरकारी कर्मी बताकर बैंक या बिजली से जुड़ी जानकारी मांगता है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।