ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली,तीन अपराधी हुए जख्मी✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली,तीन अपराधी हुए जख्मी✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के नदावां गांव में 3 अप्रैल को स्वर्गीय विवेका पहलवान की पहली पुण्यतिथि पर अंतरराष्ट्रीय महा दंगल का आयोजन होगा। देश-विदेश के नामी पहलवान इस कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

बिहार न्यूज
पटना में इंटरेशनल कुश्ती कंपटीशन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दुलारचंद हत्याकांड में जेल से बाहर निकलने के बाद मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह इन दिनों एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। वो अपने गांव में 3 अप्रैल को दंगल करवा रहे हैं। 


स्वर्गीय विवेका पहलवान के प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित नदावां गांव में विराट कुश्ती अंतरराष्ट्रीय ऐतिहासिक महा दंगल का आयोजन 3 अप्रैल को करने जा रहे हैं। जिसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए वो नदांवा गांव पहुंचे जहां ग्रामीणों ने छोटे सरकार का जोरदार स्वागत किया।  


बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत नदावां में 3 अप्रैल को महादंगल का आयोजन किया जा रहा है। बिहार केसरी स्व. विवेका पहलवान की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर कुश्ती का  महादंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मोकामा विधायक अनंत सिंह इस आयोजन की पूरी बागडोर संभाल रखी है। 


दंगल के लिए बड़ा अखाड़ा तैयार किया गया है, जिसमें कङू तेल के साथ हल्दी मिलाई गई है। इस महादंगल में ईरान,जॉर्जिया के साथ देश के कोने कोने से बड़े-बड़े भारत केसरी और राजकेसरी इस दंगल में 3 तारीख को उतरेंगे। 


इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह आयोजन स्थल पर पहुंचे और कार्यक्रम कहां और कैसे कराना है, इस बात की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। अनंत सिंह के नदावां गांव में पहुंचते ही उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। नदांवा के  लोगों ने छोटे सरकार का जोरदार स्वागत किया।   





टैग्स