ब्रेकिंग
Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर

Patna News: अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर गए पटना नगर निगम के सफाईकर्मी, बिगड़ने वाली है राजधानी की सूरत

Patna News: पटना नगर निगम के सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 11 सूत्री मांगों को लेकर करीब 4000 कर्मचारी काम बंद कर चुके हैं, जिससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है और शहर में गंदगी व बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

Patna News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच राजधानी पटना में नगर निगम के सफाईकर्मी और वाटर बोर्ड के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इस हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है, जिससे सड़कों पर गंदगी फैलने और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।


करीब 4000 से अधिक कर्मी अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी प्रमुख मांगों में दैनिक कर्मियों की सेवा स्थायी करना, निजीकरण समाप्त करना, प्रभारी व्यवस्था खत्म करना, समान काम के लिए समान वेतन, तथा बकाया राशि का भुगतान शामिल है।


महासंघ के प्रधान महासचिव नन्द किशोर दास ने बताया कि हड़ताल से पहले कर्मचारियों ने मेयर, डिप्टी मेयर, कार्यपालक पदाधिकारी और नगर विकास मंत्री को मांगपत्र सौंपा था, लेकिन किसी भी स्तर पर कोई वार्ता नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण कर्मचारियों को हड़ताल में उतरने को मजबूर होना पड़ा है। 


प्रदर्शनकारी कर्मी सीएम हाउस तक पैदल मार्च भी करेंगे। बारिश के मौसम में सफाई व्यवस्था ठप होने से पटना की 25 लाख की आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि राजधानी पटना में बारिश के कारण जगह-जगह जल जमाव की स्थिति है, जिससे पटना में डेंगू का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को पूरे पटना में 150 डेंगू के मरीज पाए गए हैं। इस बीच सफाई कर्मियों की हड़ताल से हालात बिगड़ने की संभावना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता