ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट जमीन पर उतरा, दिल्ली मेट्रो के साथ हुआ करार

PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। वह प्रोजेक्ट अब जमीन पर उतर गया है। पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। वह प्रोजेक्ट अब जमीन पर उतर गया है। पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए दिल्ली मेट्रो के साथ आज करार हो गया। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में पटना और दिल्ली मेट्रो के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। पटना मेट्रो के लिए नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद और दिल्ली मेट्रो के एमडी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए। मुख्य सचिवालय में एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान नीतीश कुमार के अलावे डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा, बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार भी मौजूद थे। 

एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद दिल्ली मेट्रो के एमडी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 5 साल में पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के पहले फेज का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो का काम हमने समय से पहले पूरा करके दिखाया है लिहाजा पटना में भी मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को समय से पहले पूरा करने पर फोकस किया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें