ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

पटना मेट्रो के निर्माण की बढ़ेगी रफ्तार, जाइका से जल्द मिलेगा 5400 करोड़ का लोन

PATNA : पटना मेट्रो ने निर्माण का काम अब रफ्तार पकड़ सकता है। पटना मेट्रो को जल्द ही जापान की कंपनी जाइका से 5400 करोड़ का लोन मिल सकता है। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी को

FirstBihar
Desk
2 मिनट

PATNA : पटना मेट्रो ने निर्माण का काम अब रफ्तार पकड़ सकता है। पटना मेट्रो को जल्द ही जापान की कंपनी जाइका से 5400 करोड़ का लोन मिल सकता है। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी को केन्द्रीय शहरी व आवास मामलों के मंत्री  से मुलाकात में ये आश्वासन मिला है।

केन्द्रीय शहरी व आवास मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पटना मेट्रो परियोजना के लिए जापान की जाइका से सस्ती दर पर मिलने वाले 5,400 करोड़ का लोन जल्द ही  उपलब्ध कराने का आश्वासन डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को दिया है। 

केन्द्रीय मंत्री के दिल्ली स्थित कार्यालय कक्ष में मिल कर डिप्टी सीएम ने आग्रह किया कि जापान सरकार के साथ इस माह होने वाली बैठक में प्राथमिकता के आधार पर परियोजनाओं का चयन कर पटना मेट्रो के लिए जाइका ऋण दिलाने की पहल की जाए।  पुरी ने कहा कि पटना मेट्रो से उनका भावनात्मक लगाव है। भारत सरकार इस परियोजना के लिए हर तरह से मदद करेगी। 

गौरतलब है कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों 13,365 करोड़ लागत वाली पटना मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। इसके लिए जापान की जाइका से 5,400 करोड़ का सस्ता कर्ज लिया जाना है। भारत सरकार 2 हजार करोड़ और बिहार सरकार अपनी हिस्सेदारी का 5,390 करोड़ खर्च करेगी। 

दो चरणों में पूर्वी-पश्चिमी और उत्तरी-दक्षिणी कॉरिडोर का निर्माण होना है।अब तक भारत सरकार ने 50 करोड़ तथा बिहार सरकार ने 100 करोड़ उपलब्ध कराया है। पटना मेट्रो परियोजना केलिए मिट्टी की जांच का कार्य प्रारंभ हो गया है।


टैग्स