ब्रेकिंग
दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन

Patna Metro: 'पटना मेट्रो में आपका स्वागत है ...', राजधानीवासियों का खत्म हुआ इंतजार; सामने आया फाइनल डेट; जानिए कब से दौड़ेगी ट्रेनें

Patna Metro: “पटना मेट्रो में आपका स्वागत है”..., अब यह लाइन जल्द ही पटनावासियों को सुनने को मिलने वाला है। जिसका इंतजार शहरवासियों को सालों से था, वो घड़ी आखिरकार अब आ चुकी है।

Patna Metro
पटना मेट्रो
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna Metro: “पटना मेट्रो में आपका स्वागत है”..., अब यह लाइन जल्द ही पटनावासियों को सुनने को मिलने वाला है। जिसका इंतजार शहरवासियों को सालों से था, वो घड़ी आखिरकार अब आ चुकी है। पटना में कल से मेट्रो का परिचालन शुरु होने वाला है। पटना मेट्रो का पहला चरण अब शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका उद्घाटन 6 अक्टूबर को करेंगे। इसी दिन नेहरू पथ पर भूमिगत मेट्रो कार्य का शिलान्यास भी किया जाएगा। मेट्रो सेवा शुरू होने से पटना के लोगों को एक सुविधाजनक और तेज़ यातायात विकल्प मिलेगा।


मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर ने सभी जरूरी जांच और परीक्षण के बाद मेट्रो को सुरक्षा प्रमाण पत्र दे दिया है। सिस्टम, ट्रैक, ट्रेन की स्पीड, ब्रेकिंग सिस्टम और तकनीकी पहलुओं की गहराई से जांच की गई थी। ट्रायल रन भी सफल रहा है।


कब से और कहां तक चलेगी मेट्रो?

शुरुआत: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक

रूट: न्यू ISBT से भूतनाथ रोड तक

फ्रीक्वेंसी: हर 20 मिनट में एक मेट्रो

फेरे: प्रतिदिन 40–42 ट्रिप 


किराया

न्यू ISBT से जीरो माइल तक: 15

भूतनाथ रोड तक: 30


बता दें कि पटना मेट्रो में आधुनिक और ऊर्जा-कुशल ट्रेनें, स्वचालित सिग्नलिंग सिस्टम, अत्याधुनिक मेट्रो स्टेशन, टिकट वेंडिंग मशीन, लिफ्ट, एस्केलेटर के साथ अन्य सुविधाएं भी शामिल किया है। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं को निर्धारित किया गया है। वहीं, पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन और कम कार्बन उत्सर्जन वाला बनाया गया है। 


पटना मेट्रो शहर के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आ रही है। इससे न सिर्फ यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और स्मार्ट सिटी के सपने को भी साकार करने में मदद करेगी। यह परियोजना राजधानी के भविष्य को एक नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।