ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना में तेजस्वी यादव पर केस दर्ज, कोतवाली थाने में नामजद प्राथमिकी

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर राजधानी के कोतवाली थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन को लेकर पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर राजधानी के कोतवाली थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन को लेकर पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है. नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ शनिवार को राजद की ओर से बुलाये गए बिहार बंद के दौरान छिटपुट हिंसक घटनाएं भी सामने आई थीं. इस दौरान पथराव भी हुए थे.



नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित कई लोगों को इस प्राथमिकी में नामजद बनाया गया है. बिहार बंद के दौरान डाकबंगला चौराहे पर हंगामा करने को लेकर नेताओं के ऊपर कानूनी कदम उठाये गए हैं. बता दें कि बिहार भर में छिटपुट घटनाओं के बीच पथराव में तकरीबन 30 से ज्यादा लोग घायल हुए. राजधानी पटना समेत कई जिलों में पुलिस को बल प्रयोग कर भीड़ को काबू करना पड़ा. 


आरा, भागलपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों से हिंसक घटनाएं सामने आईं. राजद की ओर से बुलाये गए बिहार बंद में महागठबंधन के सभी पार्टियों के साथ-साथ वामदल के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए. तेजस्वी यादव के डाकबंगला चौराहे पर सभा की. पांच घंटे तक चौराहा बंद समर्थकों के कब्जे में रहा. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई मीडियाकर्मियों को भी अपना निशाना बनाया. बहरहाल, पटना पुलिस अब कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. एडीजी जीतेन्द्र कुमार के मुताबिक बिहार में 13 लोग अरेस्ट किये गए हैं. जबकि सूबे के विभिन्न जगहों पर कुल 14 मामले दर्ज किये गए हैं. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें