ब्रेकिंग
Bihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

पटना में शिक्षकों का वेतन घोटाला, जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए डीईओ ज्योति कुमार

PATNA : पटना जिले में सैकड़ों शिक्षकों को गलत तरीके से वरीय वेतनमान और प्रमोशन देने के मामले में जांच पूरी कर ली गई है। जांच की रिपोर्ट आरडीडीई ने पटना प्रमंडलीय आयुक्त को सौंप दी

पटना में शिक्षकों का वेतन घोटाला, जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए डीईओ ज्योति कुमार
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना जिले में सैकड़ों शिक्षकों को गलत तरीके से वरीय वेतनमान और प्रमोशन देने के मामले में जांच पूरी कर ली गई है। जांच की रिपोर्ट आरडीडीई ने पटना प्रमंडलीय आयुक्त को सौंप दी है। आपको बता दें कि पटना में 600 से अधिक शिक्षकों को प्रोन्नति देकर उन्हें बढ़े हुए वेतन का लाभ दिया गया था। इस मामले का खुलासा होने के बाद शिक्षकों से वेतन वापसी के लिए विभाग ने पहल की। 


प्रमंडलीय आयुक्त को सौंपी गई रिपोर्ट में तत्कालीन डीईओ पर पत्र दबाने का आरोप सही पाया गया है। पटना के पूर्व डीईओ ज्योति कुमार और तत्कालीन डीपीओ केशव कुमार ने 600 से अधिक शिक्षकों को प्रोन्नति देकर उन्हें बढ़ा हुआ वेतन दिलाया। डीईओ पर आरोप लगने के बाद इसकी जांच की गई है रिपोर्ट में कहा गया है कि शिक्षा विभाग द्वारा पटना डीईओ को बढ़ा हुआ वेतन अधिक देने पर पैसा वापस लेने का आदेश दिया गया था। इसके लिए विभाग में डीईओ ज्योति कुमार को जुलाई 2020 में ही पत्र भेज दिया था। 


रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विभाग की तरफ से आदेश दे दिए जाने के बावजूद भी हो ज्योति कुमार इसे दबाए बैठे थे। पटना प्रमंडल कार्यालय के अधिकारियों की मानें तो 7 महीने बाद पूर्व डीईओ ज्योति कुमार ने फरवरी 2021 में वेतन में बढ़ी हुई राशि को वापस लेने के लिए पत्र जारी किया। इससे सरकार को आर्थिक नुकसान हुआ है। इस मामले में पूर्व डीईओ ज्योति कुमार के खिलाफ एक्शन ले जाने की संभावना है।