ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

पटना में RJD विधायक की गाड़ी का चलान कटता देख बॉडीगार्ड ने दिखाई धमक, फिर CCTV देख दिया जुर्माना

PATNA : राजधानी पटना की सड़कों पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. बुधवार को भी कई जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान कमिश्नर, ट्रैफिक

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना की सड़कों पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. बुधवार को भी कई जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान कमिश्नर, ट्रैफिक एसपी सहित एमवीआई तक सड़क पर मौजूद रहे. जांच के दौरान ट्रैफिक नियक तोड़ने वाले लोग तरह-तरह के बहाने बनाते नजर आए. 

जमुई से राजद विधायक विजय प्रकाश की गाड़ी का भी वाहन जांच के दौरान चालान काटा गया. पौने चार बजे जमुई विधायक की गाड़ी पटना म्यूजियम के पास पहुंची, विधायक की पत्नी ने सीट बेल्ट नहीं पहना था. जिसके बाद पुलिस ने उनका चालान काट दिया. चालान कटता देख विधायक के बॉडीगाॉर्ड नीचे उतर धमक दिखाने लगा, पर CCTV कैमरा को देख पीछे हट गया और विधायक को एक हजार जुर्माना देना पड़ा. 

वहीं वाहन जांच के दौरान लोग तरह-तरह के बहाने बनाते नजर आएं. किसी ने पीएमसीएच की इमरजेंसी में भर्ती मरीज को देखने की बात कही तो कोई शमशान घाट जाने की बात करने लगा. लेकिन ट्रैफीक पुलिस ने किसी की एक न सुनी और सबका चालान काटा.