ब्रेकिंग
Bihar News : 10 लाख से महंगी जमीन खरीदने वालों पर नजर! बिहार के 7 जिलों में 5000 से ज्यादा रजिस्ट्री की जांच✦ Sonpur Mela 2026 : सोनपुर मेले का आज से होगा शाही आगाज, 32 दिनों तक झूले, डांस, गीत-संगीत और खरीदारी का मचेगा धमाल; CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦Delhi Bihar Bus Service : दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 27 नवंबर से 77 बसें, पटना समेत 14 शहरों के लिए शुरू होगी सीधी सेवा✦PM Modi Bihar Visit : नीतीश को गले लगाया, निशांत को दुलारा और चिराग को साथ रखा, मोदी ने बिहार में एक साथ कैसे साधे 5 सियासी समीकरण?✦Bihar Road Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बरात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने रौंदा, दूल्हे की बहन समेत 4 की दर्दनाक मौत, 3 पटना रेफर✦Bihar News : 10 लाख से महंगी जमीन खरीदने वालों पर नजर! बिहार के 7 जिलों में 5000 से ज्यादा रजिस्ट्री की जांच✦ Sonpur Mela 2026 : सोनपुर मेले का आज से होगा शाही आगाज, 32 दिनों तक झूले, डांस, गीत-संगीत और खरीदारी का मचेगा धमाल; CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦Delhi Bihar Bus Service : दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 27 नवंबर से 77 बसें, पटना समेत 14 शहरों के लिए शुरू होगी सीधी सेवा✦PM Modi Bihar Visit : नीतीश को गले लगाया, निशांत को दुलारा और चिराग को साथ रखा, मोदी ने बिहार में एक साथ कैसे साधे 5 सियासी समीकरण?✦Bihar Road Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बरात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने रौंदा, दूल्हे की बहन समेत 4 की दर्दनाक मौत, 3 पटना रेफर

पटना में पूर्व मुखिया का मर्डर, मार्निंग वॉक के दौरान सिर में मारी गोली

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे दुल्हिन बाजार से आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया हैं. सुबह सवेरे अपरा

पटना में पूर्व मुखिया का मर्डर, मार्निंग वॉक के दौरान सिर में मारी गोली
Anamika
2 मिनट

PATNA  : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे दुल्हिन बाजार से आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया हैं. 

सुबह सवेरे अपराधियों ने एक पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है.  एनखां भीमनीचक पंचायत के पूर्व मुखिया संजय वर्मा को रविवार की सुबह अपराधियों ने गोलियों से भून दिया.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि संजय वर्मा हर रोज की तरह रविवार को भी घर से मार्निंग वॉक पर निकले थे. गांव के बाहर ही कुछ लोगों के साथ टहल रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें ताबड़तोड़ गोली मार दी. जिसमें से एक गोली संजय वर्मा के पीठ में लगी और दूसरी गोली सिर में जा लगी. गोली मारने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए आसानी से फरार हो गए. आसपास के लोग और ग्रामीण तुरंत संजय वर्मा को अस्पताल लेकर जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

संजय वर्मा दुल्हिन बाजार में ऐनखां भीमनीचक पंचायत के 10 साल तक लगातार मुखिया रहे थे. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है.