ब्रेकिंग
PM Modi Bihar Visit : नीतीश को गले लगाया, निशांत को दुलारा और चिराग को साथ रखा, मोदी ने बिहार में एक साथ कैसे साधे 5 सियासी समीकरण?✦Bihar Road Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बरात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने रौंदा, दूल्हे की बहन समेत 4 की दर्दनाक मौत, 3 पटना रेफर✦Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई✦Bihar News : NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय, NTA से जुड़े तीन चेहरे भी घेरे में; 25 नवंबर से रोज होगी सुनवाई✦PM Modi Bihar Visit : नीतीश को गले लगाया, निशांत को दुलारा और चिराग को साथ रखा, मोदी ने बिहार में एक साथ कैसे साधे 5 सियासी समीकरण?✦Bihar Road Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बरात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने रौंदा, दूल्हे की बहन समेत 4 की दर्दनाक मौत, 3 पटना रेफर✦Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई✦Bihar News : NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय, NTA से जुड़े तीन चेहरे भी घेरे में; 25 नवंबर से रोज होगी सुनवाई

PM Modi Bihar Visit : नीतीश को गले लगाया, निशांत को दुलारा और चिराग को साथ रखा, मोदी ने बिहार में एक साथ कैसे साधे 5 सियासी समीकरण?

नीतीश को गले लगाया, निशांत को स्नेह दिया और चिराग को साथ खड़ा किया। प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे में सम्राट चौधरी सरकार को समर्थन के साथ NDA के भीतर 5 बड़े सियासी संदेश छिपे रहे। जानिए इसके राजनीतिक मायने।

PM Modi Bihar Visit : नीतीश को गले लगाया, निशांत को दुलारा और चिराग को साथ रखा, मोदी ने बिहार में एक साथ कैसे साधे 5 सियासी समीकरण?
Tejpratap
Tejpratap
10 मिनट

एक मंच, पांच चेहरे और बिहार की राजनीति के कई संकेत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैशाली दौरा सिर्फ पुल के उद्घाटन और विकास योजनाओं की सौगात तक सीमित नहीं रहा। इस दौरे में नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत, सम्राट चौधरी का नया नेतृत्व, निशांत कुमार का भविष्य, चिराग पासवान की नाराजगी और भाजपा-जदयू के गठबंधन की दिशा जैसे कई सवालों के जवाब तलाशे गए।

बिहार में सत्ता की कुर्सी बदली है, लेकिन सियासी समीकरण पुराने ही हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अब सम्राट चौधरी हैं, मगर राजनीति के मंच पर नीतीश कुमार की मौजूदगी अब भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार आना कई मायनों में खास रहा।वैशाली की सभा से लेकर पटना एयरपोर्ट पर नीतीश से मुलाकात तक, निशांत को गले लगाने से लेकर चिराग पासवान के साथ खुली गाड़ी में नजर आने तक... हर तस्वीर अपने पीछे एक राजनीतिक संदेश छोड़ गई।सवाल है कि क्या मोदी सिर्फ बिहार को विकास का हिसाब देने आए थे या फिर NDA के भीतर बदलते नेतृत्व और पुराने रिश्तों के बीच संतुलन साधने भी आए थे? इस दौरे को पांच राजनीतिक घटनाओं के जरिए समझिए।


1. सम्राट चौधरी को दिल्ली का भरोसा: मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली, अब नेतृत्व की पहचान बनाने की बारी

बिहार में करीब दो दशक तक नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चलती रही। फिर अप्रैल 2026 में सत्ता की कमान सम्राट चौधरी के हाथों में आ गई। भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट के सामने सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ सरकार चलाना नहीं, बल्कि अपनी अलग राजनीतिक पहचान स्थापित करना भी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने वैशाली की सभा में सम्राट सरकार के एक साल के कामकाज का हिसाब रखा। उन्होंने बताया कि बिहार में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौते हुए हैं। 11 हजार नए ट्यूबवेल लगाने की पहल हुई, सिंचाई के लिए 12 घंटे बिजली देने का फैसला लिया गया और एक साल में 200 से अधिक डिग्री कॉलेज शुरू किए गए हैं। गया में 6 हजार करोड़ रुपये की स्टील परियोजना का भी जिक्र किया। इसके अलावा 43 लाख परिवारों को पक्के मकान और करीब 75 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि मिलने की बात कही। 

PM Modi Bihar Visit : नीतीश को गले लगाया, निशांत को दुलारा और चिराग को साथ रखा, मोदी ने बिहार में एक साथ कैसे साधे 5 सियासी समीकरण?

अब इस भाषण का राजनीतिक मतलब समझिए तो  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को प्रधानमंत्री ने सिर्फ अपने भाषण में जगह नहीं दी, बल्कि उनके नेतृत्व में चल रही सरकार के कामकाज को राष्ट्रीय मंच से पेश किया।यानी संदेश यह था कि बिहार में नेतृत्व बदलने के बाद भी केंद्र और राज्य के बीच तालमेल बना हुआ है। लेकिन यहां एक सवाल भी है। निवेश के दो लाख करोड़ के समझौते हुए, तो इनमें से कितनी परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी? कितने युवाओं को रोजगार मिलेगा? कितने उद्योग वास्तव में शुरू होंगे? क्योंकि आंकड़े मंच पर तालियां जरूर बटोरते हैं, लेकिन जनता को उनका फायदा जमीन पर दिखाई देना चाहिए।

2. नीतीश को गले लगाकर मोदी ने बताया- पुराना अध्याय बंद नहीं हुआ

इस दौरे की सबसे चर्चित तस्वीरों में एक पटना एयरपोर्ट की रही। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए नीतीश कुमार पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया।अब सवाल है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद भी नीतीश को इतना महत्व क्यों?इसका जवाब बिहार के राजनीतिक समीकरण में छिपा है।नीतीश कुमार का राजनीतिक आधार केवल जदयू के संगठन तक सीमित नहीं रहा है। अति पिछड़ा वर्ग, महिला मतदाताओं और ग्रामीण इलाकों में उनकी अपनी राजनीतिक पहचान है।

PM Modi Bihar Visit : नीतीश को गले लगाया, निशांत को दुलारा और चिराग को साथ रखा, मोदी ने बिहार में एक साथ कैसे साधे 5 सियासी समीकरण?

भाजपा जानती है कि बिहार में NDA की राजनीति को समझने के लिए नीतीश के योगदान और उनके समर्थक वर्ग को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।मोदी ने वैशाली की सभा में कहा, "नीतीश जी ने इतने वर्षों तक मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार की सेवा की है और अब नीतीश जी के आशीर्वाद से इस अभियान को सम्राट चौधरी जी और उनकी पूरी टीम आगे बढ़ा रही है।"इसके बाद नीतीश के नाम पर बने पुल का उद्घाटन भी हुआ।करीब 4,280 करोड़ रुपये की लागत से बना 19.7 किलोमीटर लंबा नीतीश सेतु पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ता है। यहां राजनीति का एक दिलचस्प पहलू है।मुख्यमंत्री सम्राट हैं, लेकिन विकास की कहानी में नीतीश का नाम भी मौजूद है।मोदी ने एक तरफ सम्राट के नेतृत्व को आगे रखा, दूसरी तरफ नीतीश की विरासत को सम्मान दिया। यह गठबंधन के भीतर निरंतरता का संदेश था। मतलब साफ है- सत्ता का चेहरा बदल सकता है, लेकिन सहयोगी दलों के पुराने योगदान और राजनीतिक आधार को एक झटके में नहीं बदला जा सकता।

3. निशांत को गले लगाकर क्या मोदी ने जदयू के भविष्य की चिंता दिखाई?

नीतीश के बाद जदयू का क्या होगा? यह सवाल बिहार की राजनीति में लगातार उठता रहा है। निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री के बाद इस चर्चा को नया आयाम मिला है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का निशांत को सार्वजनिक रूप से स्नेह देना राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया।आखिर प्रधानमंत्री ने ऐसा क्यों किया?नीतीश कुमार के साथ रिश्तों का सम्मान अपनी जगह है, लेकिन जदयू का भविष्य भी NDA के लिए एक महत्वपूर्ण सवाल है।निशांत को गले लगाने की तस्वीर को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।

PM Modi Bihar Visit : नीतीश को गले लगाया, निशांत को दुलारा और चिराग को साथ रखा, मोदी ने बिहार में एक साथ कैसे साधे 5 सियासी समीकरण?

 इससे यह संदेश निकाला जा सकता है कि भाजपा नेतृत्व जदयू के नेतृत्व और नीतीश परिवार से सार्वजनिक दूरी बनाने के बजाय सौहार्द बनाए रखना चाहता है।लेकिन क्या इसका मतलब निशांत को जदयू में भविष्य की बड़ी जिम्मेदारी देने का संकेत है?अभी ऐसा निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। प्रधानमंत्री की ओर से स्नेह दिखाना और किसी राजनीतिक उत्तराधिकार की औपचारिक घोषणा करना दो अलग बातें हैं।फिलहाल निशांत की भूमिका और जदयू में उनकी राजनीतिक जिम्मेदारी को लेकर पार्टी के फैसले ही तस्वीर साफ करेंगे। फिर भी राजनीति में तस्वीरें कभी-कभी लंबे भाषण से ज्यादा चर्चा बटोर लेती हैं। वैशाली में नीतीश और निशांत को मिला सम्मान भी ऐसी ही तस्वीरों में शामिल रहा।

4. MLC चुनाव में झटके के बाद मोदी का विकास वाला दांव: हार की चर्चा नहीं, उपलब्धियों का हिसाब

प्रधानमंत्री का वैशाली दौरा ऐसे समय हुआ, जब बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव के नतीजे भी राजनीतिक चर्चा में थे।इन चुनावों में NDA को चार सीटें मिलीं। लेकिन भाजपा को पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में झटका लगा। पार्टी के पुराने चेहरे नवल किशोर यादव को राजद के संजीव कुमार सिंह ने हराया। दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज ने जीत दर्ज कर विधान परिषद में अपनी मौजूदगी बनाई।ऐसे में सवाल था कि  क्या इन नतीजों का असर भाजपा के राजनीतिक एजेंडे पर दिखाई देगा?मोदी ने सभा में इन चुनावी नतीजों पर कोई चर्चा नहीं की। उनका पूरा जोर विकास, निवेश, बिजली, सड़क, गरीब कल्याण और रोजगार की संभावनाओं पर रहा।उन्होंने विपक्षी दलों के पुराने शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले बिहार में घोटालों की चर्चा होती थी, अब निवेश के आंकड़ों की बात होती है। यह बयान सीधे राजनीतिक संदेश देने वाला था।


भाजपा अब बिहार में अपनी सरकार के कामकाज को विकास के आंकड़ों के जरिए पेश करना चाहती है। लेकिन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजे यह सवाल भी छोड़ गए हैं कि क्या सरकारी उपलब्धियों का संदेश हर वर्ग तक पहुंच रहा है?शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के मुद्दे अलग हैं। उनके बीच संगठन की पकड़, स्थानीय समस्याएं और प्रतिनिधियों का काम भी चुनावी नतीजों को प्रभावित करता है। इसलिए MLC चुनाव को पूरे बिहार का जनादेश मानना सही नहीं होगा, लेकिन इसके संकेतों को अनदेखा करना भी आसान नहीं है।

5. चिराग को साथ खड़ा कर मोदी ने दिया NDA की एकजुटता का संदेश

PM Modi Bihar Visit : नीतीश को गले लगाया, निशांत को दुलारा और चिराग को साथ रखा, मोदी ने बिहार में एक साथ कैसे साधे 5 सियासी समीकरण?

इस दौरे की पांचवीं राजनीतिक तस्वीर चिराग पासवान से जुड़ी रही।पिछले कुछ समय से चिराग बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सम्राट सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध और सरकार की प्रतिक्रिया को लेकर भी उन्होंने अपनी असहजता जाहिर की थी।ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक था कि क्या चिराग और सम्राट के बीच सबकुछ सामान्य है?वैशाली में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में चिराग की प्रमुख मौजूदगी और पुल उद्घाटन के बाद खुली गाड़ी में मोदी, सम्राट और चिराग का एक साथ दिखाई देना राजनीतिक चर्चा का विषय बना।चिराग ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री का आभार जताया। अपने संसदीय क्षेत्र में उनके आगमन और पुल की सौगात को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।इस तस्वीर के दो मायने निकाले जा सकते हैं।पहला, भाजपा अपने सहयोगियों को साथ लेकर चलने का संदेश देना चाहती है। दूसरा, सहयोगी दलों की अलग-अलग राय के बावजूद सार्वजनिक मंच पर गठबंधन की एकजुटता दिखाना उसके लिए महत्वपूर्ण है।हालांकि, एक साथ मंच साझा करने का अर्थ यह नहीं कि पुराने मतभेद खत्म हो गए हैं।चिराग के कानून-व्यवस्था संबंधी सवाल और गठबंधन के भीतर सहयोगियों की भूमिका जैसे मुद्दे आगे भी चर्चा में रह सकते हैं।