ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

पटना : प्रेमी ने दूल्हे के हाथ से छीनी वरमाला.. प्रेमिका की मांग में भर दी सिंदूर

PATNA : शादियों के मौसम में कई बार दिलचस्प कहानी देखने को मिल जाती है। ताजा मामला पटना जिले से सामने आया है। पटना में एक के शादी के दौरान उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब वरम

पटना : प्रेमी ने दूल्हे के हाथ से छीनी वरमाला.. प्रेमिका की मांग में भर दी सिंदूर
Editor
2 मिनट

PATNA : शादियों के मौसम में कई बार दिलचस्प कहानी देखने को मिल जाती है। ताजा मामला पटना जिले से सामने आया है। पटना में एक के शादी के दौरान उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब वरमाला के ठीक पहले दुल्हन का प्रेमी स्टेज पर आ पहुंचा दूल्हे के हाथ से वरमाला छीनी और अपनी प्रेमिका के गले में डालते हुए उसकी मांग में सिंदूर भर दी। यह पूरा मामला दनियावां प्रखंड के शाहजहांपुर थाना इलाके के एरई गांव का है। सोमवार की देर रात यहां एक शादी समारोह के दौरान प्रेमी की एंट्री चर्चा का विषय बन गई। 


अचानक हुई इस घटना से लोग हैरत में पड़ गए। मौके पर ही बारातियों ने प्रेमी की जमकर पिटाई की। दुल्हन ने प्रेमी को पीटने से बचाने का प्रयास किया। बाद में युवक को ग्रामीणों ने थाने को सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद बाराती वापस लौट गई। बताया जाता है की गांव के रहने वाले एक शख्स ने नवादा के जवाहर नगर निवासी एक युवक के साथ तय की थी। सोमवार की रात शादी थी तभी लड़की का प्रेमी पहुंच गया और यह पूरा तमाशा हो गया।


मंगलवार को लड़की पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिलने पर प्रेमी को छोड़ दिया गया। वहीं लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। शाहजहांपुर के थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि लिखित शिकायत नहीं मिलने पर प्रेमी छोड़ दिया गया। इस घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं चल रही है।

टैग्स