ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना में नियोजित शिक्षक की मौत, पैसा नहीं रहने पर तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक नियोजित शिक्षक की मौत से उसके घर में मातम छा गया है. शिक्षक की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक नियोजित शिक्षक की मौत से उसके घर में मातम छा गया है. शिक्षक की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पैसे के अभाव में शिक्षक की मौत हुई है. बिहार में नियोजित शिक्षक पिछले 21 दिनों से लगातार हड़ताल पर हैं. इसको लेकर भी सरकार की कार्यशैली पर कई सारे सवाल खड़ा हो रहे हैं.


घटना पटना जिले की है. जहां खिजरसराय प्रखंड के मध्य विद्यालय नवडीहा में कार्यरत शिक्षक दीनानाथ प्रजापत की मौत के बाद उसके घर में मातमी सन्नाटा छा गया है. शिक्षक की मौत के बाद शिक्षक संघ ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा खोला है. मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और अपर सचिव आर के महाजन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग उठ रही है. 


मृतक की मां का कहना है कि पैसे के अभाव में ही उसके बेटे की जान गई है. उन्होंने कहा कि अगर घर में आज पैसा होता तो उनका बेटा आज जीवित होता. मृतक की पत्नी रेणु देवी ने बताया कि हड़ताल  में जाने के बाद वे मानसिक रूप से काफी परेशान थे. तबियत खराब होने के बाद पैसे के अभाव में उनका इलाज सही से नहीं हो पाया, क्योंकि घर में पैसा नहीं था. 


बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने के बाद भी वे रोजाना खिजरसराय में नियोजित शिक्षकों के साथ धरना पर बैठते थे. मृतक के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं. इस घटना के बाद शिक्षकों में काफी आक्रोश उतपन्न हो गया है. संघ के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद निजामुद्दीन ने कहा कि शिक्षक की मौत होने के मामले में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के साथ आर के महाजन पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें