ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

पटना : आधी रात में मोबाइल पर बात करते-करते खो गया युवक, थर्ड फ्लोर से गिरकर हुई मौत

PATNA : राजधानी में एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया. दरअसल एक युएव्क देर रात किसी से मोबाइल पर बात करते-करते इतना खो गया कि उसे अपनी जान की भी परवाह नहीं रही

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी में एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया. दरअसल एक युएव्क देर रात किसी से मोबाइल पर बात करते-करते इतना खो गया कि उसे अपनी जान की भी परवाह नहीं रही. रेलिंग किनारे खड़ा होकर बात कर रहे युवक की थर्ड फ्लोर से गिरकर मौत हो गई. मृतक के परिजनों में मातम का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 


घटना राजधानी के जक्कनपुर थाना इलाके के पोस्टल पार्क की है. जहां देर रात मोबाइल से बात करते-करते एक युवक छत से गिर पड़ा. जिसे आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान संजय कुमार (42) के रूप में की गई है. मृतक के चाचा इंद्रदेव प्रसाद ने जानकारी दी कि रात करीब 11: 30 बजे संजय छत पर किसी से बात कर रहा था. बात करने में वह इतना खो गया कि वह छत की रेलिंग के पास चला गया. जहां से गिरकर उसकी मौत हो गई. 


पीएमसीएच टीओपी थाने से मिली जानकारी के मुताबिक काफी अधिक ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के हाथ और पैर टूट गए थे. उसके सर में भी गंभीर चोट आई थी. टीओपी थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें