ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

पटना में मजाक बन गया लॉकडाउन, लोगों की मनमानी देख एक्शन में आया प्रशासन

PATNA : कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए रविवार की शाम बिहार में लॉकडाउन का ऐलान किया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के अधिकारियों के साथ हाई

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए रविवार की शाम बिहार में लॉकडाउन का ऐलान किया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग के बाद खुद इस बात की घोषणा की थी कि राज्य के सभी जिला मुख्यालय अनुमंडल मुख्यालय ब्लॉक और नगर निकायों में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी तरह की अन्य गतिविधियां बंद रहेंगी. लेकिन पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों से लोग डाउन की जो तस्वीर सामने आई है वह बेहद हैरान करने वाली है.


राजधानी पटना में सुबह से लोग लॉकडाउन का मजाक बनाते नजर आए. सड़कों पर चहल-पहल पहले की तरह बनी रही. लोग एक जगह से दूसरे जगह ना केवल जाते नजर आएं बल्कि बाजार भी खुले रहे.  दुकानदारों ने दुकान का शटर उठाना समय पर शुरू कर दिया और ऑटो रिक्शा से लेकर ई रिक्शा तक पटना की सड़कों पर दौड़ने लगे. फर्स्ट बिहार झारखंड सुबह से ही पटना में लॉकडाउन की तस्वीर दिखा रहा था. आखिरकार मीडिया के जरिए जो तस्वीर सामने आई उस पर जिला प्रशासन हरकत में आया है. मीठापुर बस स्टैंड को डीएम कुमार रवि ने पहले ही बंद कराने का आदेश दे दिया और अब आईजी संजय कुमार ने लॉकडाउन तोड़ने  के मामलों में कार्रवाई करते हुए 2 ए आईआरदर्ज करने का निर्देश दिया है.


लॉकडाउन का उल्लंघन करने के दो मामलों में एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ सड़क पर चल रहे 50 ऑटो को भी जप्त किया गया है. आपको बता दें कि कविता संजय अग्रवाल और आईजी संजय कुमार लगातार पटना में निरीक्षण के लिए निकल गए हैं. दोनों अधिकारियों के सड़क पर उतरने के साथ ही लॉकडाउन को प्रभावी तरीके से लागू करने की कार्रवाई शुरू हो गई है.


टैग्स