ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानबिहार के इस रेलखंड पर गंगा का कहर! 110 की रफ्तार वाली ट्रेनें अब सिर्फ 20 KM/H से दौड़ रहीं, यात्रियों की बढ़ी चिंताबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानबिहार के इस रेलखंड पर गंगा का कहर! 110 की रफ्तार वाली ट्रेनें अब सिर्फ 20 KM/H से दौड़ रहीं, यात्रियों की बढ़ी चिंता

पटना में होटल के बाद अब म्यूजियम में लगी भीषण आग : दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां पुराने म्यूजियम में भीषण आग लग गई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम दमकल की कई गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने की

पटना में होटल के बाद अब म्यूजियम में लगी भीषण आग : दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां पुराने म्यूजियम में भीषण आग लग गई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम दमकल की कई गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, पटना म्यूजियम की गंगा गैलरी में आग फैल गई है और उसने विकराल रूप धारण कर लिया है। कोतवाली थाना के पास स्थित म्यूजियम के भीतर का रास्ता काफी संकरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दमकलकर्मियों का काफी परेशानी हो रही है। म्यूजियम के गैलरी समेत कई संरक्षित सामानों को नुकसान पहुंचने की खबर है।


बता दें की पिछले दिनों पटना जंक्शन के समीप स्थित चर्चित पाल होटल में सिलेन्डर ब्लास्ट होने के बाद भीषण आग लग गई थी। अगलगी की इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 15 से अधिक लोग झुलस गए थे। इस घटना के बाद अभी कुछ ही दिन बीते थे कि 100 साल पुराने पटना म्यूजियम में भीषण आग लग गई है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।