ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

पटना में एक शख्स का मर्डर, अपराधियों ने वन विभाग कार्यालय के पास फेंकी डेड बॉडी

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक ताजा मामला सामने आ रहा है राजधानी पटना से जहां वन विभाग कार्यालय के पास एक डेड बॉडी मिलने से सन

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक ताजा मामला सामने आ रहा है राजधानी पटना से जहां वन विभाग कार्यालय के पास एक डेड बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई है. अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर उसकी लाश को अर्धनग्न स्थिति में फेंक दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

वारदात राजधानी के पाटलिपुत्रा थाना इलाके की है. जहां संदेहास्पद हालत में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग कार्यालय के ठीक बगल में पुलिस को उसकी डेड बॉडी मिली. बताया जा रहा है कि शव की शिनाख्त अबतक नहीं हो पायी है. उसकी लाश को अपराधियों ने अर्धनग्न स्थिति में फेंका है. 

इस मामले की छानबीन की जा रही है. पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष ने बताया कि देर रात पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लिया. लाश के ऊपर चोट के गहरे निशान हैं. पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें