ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली✦Bihar News : अनंत सिंह पर एक्शन से पहले नीतीश-ललन की मुलाकात, विजय चौधरी भी रहे मौजूद; क्या जेडीयू में अब बगावत की जगह नहीं?✦नीतीश सरकार बचाने को कहा था, अब JDU ने नीलम देवी को भी निकाला! राजनीति से दूर थीं छोटे सरकार की पत्नी, फिर किस बात की सजा?✦Bihar News: नीतीश के करीबी अनंत सिंह पर गिरी गाज, क्या निशांत कुमार के दौर में बदलेंगे JDU के समीकरण?✦Bihar News: बड़बोलापन और बगावत! अनंत सिंह से कहां हुई 3 बड़ी चूक? नीतीश कुमार का एक्शन, 6 साल के लिए JDU से OUT✦Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली✦Bihar News : अनंत सिंह पर एक्शन से पहले नीतीश-ललन की मुलाकात, विजय चौधरी भी रहे मौजूद; क्या जेडीयू में अब बगावत की जगह नहीं?✦नीतीश सरकार बचाने को कहा था, अब JDU ने नीलम देवी को भी निकाला! राजनीति से दूर थीं छोटे सरकार की पत्नी, फिर किस बात की सजा?✦Bihar News: नीतीश के करीबी अनंत सिंह पर गिरी गाज, क्या निशांत कुमार के दौर में बदलेंगे JDU के समीकरण?✦Bihar News: बड़बोलापन और बगावत! अनंत सिंह से कहां हुई 3 बड़ी चूक? नीतीश कुमार का एक्शन, 6 साल के लिए JDU से OUT

पटना में ED की रेड, अग्रणी होम्स के कई ठिकानों पर हुई छापेमारी, जानिए क्या है पुरा मामला

PATNA : हाउसिंग फाइनेंस कंपनी अग्रणी होम्स की मुश्किल है बढ़ती हुई नजर आ रही है। इस कंपनी के कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। राजधानी पटना में बिल्डर के 5 ठिकानों पर एक साथ छाप

पटना में ED की रेड, अग्रणी होम्स के कई ठिकानों पर हुई छापेमारी, जानिए क्या है पुरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : हाउसिंग फाइनेंस कंपनी अग्रणी होम्स की मुश्किल है बढ़ती हुई नजर आ रही है। इस कंपनी के कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। राजधानी पटना में बिल्डर के 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है।


दरअसल, पटना और दिल्ली से आई ईडी की टीम ने अग्रणी होम्स कंपनी के मालिक आलोक से उनके करीबी रिश्तेदारों के ठिकानों पर रेड मारी है। योगीपुर, कंकड़बाग, कांटी फैक्ट्री रोड,गोला रोड के इलाकों में ईडी की यह छापेमारी हुई है।


बताया जा रहा है कि, ईडी ने अपनी इस छापेमारी में फ्लैट बिक्री के एग्रीमेंट डाक्यूमेंट्स, एकाउंट और अन्य दस्तावेज खंगाले। इसमें कई अनियमितता मिली हैं। यह रेड आज भी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। 


इसके साथ ही पटना के अलावा देश के अन्य शहरों में भी बिल्डर के ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। दिल्ली, लखनऊ, आगरा में भी छापेमारी चल रही है। ईडी ने यह कार्रवाई प्रीवेंशन ऑफ मॅनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की है गई है। 


आपको बताते चलें कि, मॅनी लॉन्ड्रिंग एक्ट मामले में ईडी की  छापेमारी लगातार जारी है। ईडी की टीम बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश के तमाम राज्यों के कई शहरों में मनी लांड्रिंग के मामले को लेकर लगातार रेड कर रही है, इसके साथ ही इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार भी किया जा रहा है। पिछले दिनों झारखंड में आईएएस अधिकारी के घर छापेमारी की गई थी जिसके बाद कोर्ट तरफ से उनको समन भी जारी किया गया। वहीं अब अग्रणी होम्स मालिक के ठिकानों पर यह छापेमारी की गई है है।