ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट

पटना में DIG की मीटिंग में बेहोश होकर गिरे IPS अफसर, अधिकारियों के उड़े होश

PATNA : राजधानी पटना में डीआईजी पंकज कुमार सिन्हा की मीटिंग में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब इस बैठक इस अहम बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे IPS अधिकारी राशिद जमा बेहोश हो

पटना में DIG की मीटिंग में बेहोश होकर गिरे IPS अफसर, अधिकारियों के उड़े होश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में डीआईजी पंकज कुमार सिन्हा की मीटिंग में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब इस बैठक इस अहम बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे IPS अधिकारी राशिद जमा बेहोश होकर गिर पड़े. पटना होमगार्ड के कमांडेंट IPS राशिद जमा के बेहोश होते ही वहां मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए के हॉस्पिटल भेजा गया. 


घटना सोमवार की है, जब पटना में डीआईजी पंकज कुमार सिन्हा अपने दफ्तर में मीटिंग कर रहे थे. इस दौरान  पटना होमगार्ड के कमांडेंट IPS राशिद जमा की तबीयत अचानक ख़राब हो गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े. इस दौरान वहां मौजूद बिहार पुलिस के अन्य अधिकारी काफी घबरा गए और उन्होंने जल्दी से एम्बुलेंस बुलाकार IPS राशिद जमा को बेली रोड के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया. 


इलाज के बाद IPS राशिद जमा के सेहत में थोड़ी सुधार हुई है. आपको बता दें कि IPS राशिद जमा की वर्तमान में पोस्टिंग बतौर कमांडेंट पटना के छज्जूबाग इलाके में स्थित बिहार होमगार्ड मुख्यालय में है लेकिन उन्हें अग्निशमन की भी जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले राशिद जमा गोपालगंज के पुलिस कप्तान थे, जिन्हें 2 साल पहले 2019 में पटना लाया गया था. इस पूरे मामले पर बिहार होमगार्ड की DG शोभा अहोतकर से बात की गई. इनके अनुसार पिछले एक सप्ताह से राशिद जमा की तबियत खराब चल रही थी. उन्हें पहले से बुखार भी रह रहा था. 

टैग्स