ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

महिला के नहाने के दौरान घर में जबरन घुसे दारोगा, भड़के ग्रामीणों ने पीटा, शराब के नाम पर कर रहे थे रेड

PATNA: पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना की पुलिस टीम को शराब कारोबरियों के यहां छापेमारी करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब घर में घुसते ही घर के मालिक और ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना की पुलिस टीम को शराब कारोबरियों के यहां छापेमारी करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब घर में घुसते ही घर के मालिक और ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया. ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष की जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि जिस समय छापेमारी करने दारोगा घुसे थे उस दौरान महिला नहा रही थी. जिससे लोग भड़क गए. यह घटना मेहंदीगंज के रानीपुर अड्डा के पास की है. 

फायरिंग कर भाग निकले

भीड़ के हत्थे चढ़े मेहंदीगंज थानाध्यक्ष ने अपने बचाव में फायरिंग करते हुए किसी तरह वहां से भाग निकले. बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष लालमुनि दुबे ने गिरजा राय के मकान में अचानक जवानों के साथ छापेमारी करने घुस गए. जहां उस समय घर की महिलाएं नहा रही थी. जिसके बाद घर वाले ने इसका विरोध किया. तब वहां के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए और थानाध्यक्ष की पिटाई कर दी. 

थानाध्यक्ष लालमुनि दुबे का सिर फटने से वे घायल हो गए. पुलिस कर्मियों ने आनन फानन में थानाध्यक्ष लालमुनि दुबे का प्राथमिक उपचार कराया है. घायल थानाध्यक्ष ने हमला करने वाले लोगों पर कार्रवाई किये जाने की बात कही है. फिलहाल ASP मनीष कुमार इस मामले की जांच में जुट गए है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMITKUMAR

FirstBihar संवाददाता