ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना में दारोगा अभ्यर्थियों ने किया पथराव, प्रदर्शन के दौरान होटल के कर्मियों से भिड़े

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां सड़क पर प्रदर्शन कर रहे दारोगा अभ्यर्थियों ने बवाल मचाया है. दारोगा अभ्यर्थी और होटल पनाश के कर्मी आपस में भिड़ गए हैं. दो

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां सड़क पर प्रदर्शन कर रहे दारोगा अभ्यर्थियों ने बवाल मचाया है. दारोगा अभ्यर्थी और होटल पनाश के कर्मी आपस में भिड़ गए हैं. दोनों ओर से पथराव किया गया है. हालांकि इस घटना में अब तक किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची गांधी मैदान थाना की पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी हुई है.


सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी हंगामा और प्रदर्शन कर रहे रहे थे. जिन्होंने आश्वासन के बाद प्रदर्शन को खत्म किया. लेकिन जब वे वापस लौट रहे थे. इस दौरान वे होटल पनाश के कर्मचारियों से भिड़ गए. दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची गांधी मैदान थाना की पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी हुई है. 


दारोगा अभ्यर्थी बहाली की परीक्षा रद्द करने के लिए अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं. पटना के साइंस कॉलेज से जेपी गोलंबर तक प्रदर्शनकारी मार्च कर रहे थे. दारोगा अभ्यर्थी बिहार की नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. हाथों में तिरंगा लिये और माथे पर काली पट्टी बांधे दारोगा अभ्यार्थी हंगामा कर रहे थे. अभ्यर्थी दारोगा बहाली परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले भी 4 फरवरी को दारोगा अभ्यर्थियों ने पटना के कारगिल चौक को जाम कर प्रदर्शन किया था. जेपी गोलंबर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया था साथ ही लाठीचार्ज भी किया था. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें