ब्रेकिंग
Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका✦Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता✦Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका✦Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता

पटना में करंट लगने से बाप-बेटे की मौत, दूसरा बेटा भी बुरी तरह झुलसा, घर में मचा कोहराम

PATNA : पटना में बिजली के तार की चपेट में आने से बाप-बेटे की मौत हो गई. इस घटना में दूसरा बेटा बुरी तरह से घायल बताया जा रहा है, जिसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है. इस घटना

पटना में करंट लगने से बाप-बेटे की मौत, दूसरा बेटा भी बुरी तरह झुलसा, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में बिजली के तार की चपेट में आने से बाप-बेटे की मौत हो गई. इस घटना में दूसरा बेटा बुरी तरह से घायल बताया जा रहा है, जिसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग और स्थानीय थाने को दी. 


घटना पटना के मनेर की है. मृतक की पहचान बलुआ के ललन राय, पुत्र अमित कुमार उर्फ सुगन राय के रूप में कई गई है. जबकि घायल गोरख राय उर्फ सोनू बताया जा रहा है. लोगों ने बताया कि तीनों बाप-बेटे खेत में पटवन करने के लिए जा रहे थे. इस बीच बलुआ स्थित चंवर में दूसरे किसान के द्वारा खेत के रास्ते ले जाए गए निजी बिजली के तार की चपेट में आ गए. करंट की चपेट में आने से तीनों खेत में ही छटपटाने लगे. वहीं दूसरे खेतों में काम करने वाले कुछ किसान इन लोगों को छटपटाते तो बचाने के लिए दौड़कर खेत में पहुंचे, लेकिन तबतक ललन राय और अमित की मौके पर ही करंट से मौत हो गई. 


बिजली से झुलसकर घायल हुए गोरख को किसानों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. इस मामले में जब थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है. घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया. लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं. पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ. बाद में पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. 

टैग्स