ब्रेकिंग
Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री✦बिहार की इस रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार... 1163 करोड़ का टेंडर जारी, नवगछिया से जुड़ेंगे देवघर और सीमांचल✦रजिस्ट्रेशन के बहाने बुलाया... फिर छात्रा से करने लगा गंदी हरकत, प्रधान शिक्षक पर मां ने दर्ज कराई FIR✦सांबा बॉर्डर पर पकड़ा गया बिहार का युवक, पाकिस्तानी कनेक्शन से मचा हड़कंप; घर पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम✦Bihar News : ‘बात नहीं करोगी तो जान दे दूंगा’... प्रेमिका को वीडियो कॉल करते-करते ट्रेन के आगे पहुंचा बिहार का छात्र✦Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री✦बिहार की इस रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार... 1163 करोड़ का टेंडर जारी, नवगछिया से जुड़ेंगे देवघर और सीमांचल✦रजिस्ट्रेशन के बहाने बुलाया... फिर छात्रा से करने लगा गंदी हरकत, प्रधान शिक्षक पर मां ने दर्ज कराई FIR✦सांबा बॉर्डर पर पकड़ा गया बिहार का युवक, पाकिस्तानी कनेक्शन से मचा हड़कंप; घर पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम✦Bihar News : ‘बात नहीं करोगी तो जान दे दूंगा’... प्रेमिका को वीडियो कॉल करते-करते ट्रेन के आगे पहुंचा बिहार का छात्र

पटना में कोरोना का सैटरडे स्ट्रोक, एक डॉक्टर और 20 मेडिकल स्टाफ संक्रमित

PATNA : बीते दिन राजधानी पटना में कोरोना का सैटरडे स्ट्रोक देखने को मिला है। पटना में 492 नए कोरोना मरीज मिले हैं जिनमें एक डॉक्टर समेत 20 मेडिकल स्टाफ भी शामिल है। पटना में कोरोना

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बीते दिन राजधानी पटना में कोरोना का सैटरडे स्ट्रोक देखने को मिला है। पटना में 492 नए कोरोना मरीज मिले हैं जिनमें एक डॉक्टर समेत 20 मेडिकल स्टाफ भी शामिल है। पटना में कोरोना मरीजों की संख्या अब 12 हजार के ऊपर चली गई है। इनमें से अभी भी 4116 एक्टिव केस हैं। पीएमसीएच में शनिवार को 375 सैंपल की जांच की गई जिनमें से 41 से पॉजिटिव मिले।  पीएमसीएच एक डॉक्टर और 18 मेडिकल स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं।


पटना के आईजीआईएमएस में दो मेडिकल स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं और मेडिकल स्टाफ के 8 परिजनों को भी कोरोना निकला है। आईजीआईएमएस में कुल 1009 सैंपल की जांच की गई जिसमें 57 पॉजिटिव के सामने आए हैं। गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में 101 लोगों की जांच की गई जिसमें 11 पॉजिटिव मिले हैं। 


पटना के हर मोहल्ले में कोरोना के नए मरीज पाए जा रहे हैं। कंकड़बाग, मीठापुर, बोरिंग रोड, श्री कृष्णा पुरी, बुद्धा कॉलोनी समेत कई मोहल्लों से नए मरीज मिले हैं। इसके अलावे पटना ग्रामीण इलाके में भी मरीजों का मिलना जारी है। धनरूआ में एएनएम समेत 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। धनरूआ में अब तक 2 एमएम संक्रमित हो चुकी हैं। फतुहा पीएससी में 16 मरीज मिले हैं जबकि रेफरल हॉस्पिटल बिहटा में 87 लोगों का टेस्ट किया गया जिनमें 6 संक्रमित मिले। मनेर पीएचसी में 56 लोगों की जांच में 4 केस मिले। बिक्रम में 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में 5 केस मिले हैं। अथमलगोला में 2, बेलछी में 1 और पंडारक में 3 नए मरीज मिले हैं। नौबतपुर पीएचसी में 5 पॉजिटिव के सामने आए हैं इनमें स्थानीय बीडीओ के निजी ड्राइवर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली है।

टैग्स