ब्रेकिंग
Bihar Road Accident : मेला देखने निकले 3 दोस्तों के साथ हुआ खौफनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से एक की मौत✦घर का दरवाजा तोड़कर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट; घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोग✦Bihar Teacher Transfer 2026: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, नवंबर के दूसरे सप्ताह में फिर खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल✦स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: हाजीपुर के मशहूर साहू होटल का लाइसेंस सस्पेंड, तड़का में कॉकरोच मिलने पर कार्रवाई✦छपरा में गुटखा खरीदने को लेकर खूनी विवाद, चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल✦Bihar Road Accident : मेला देखने निकले 3 दोस्तों के साथ हुआ खौफनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से एक की मौत✦घर का दरवाजा तोड़कर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट; घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोग✦Bihar Teacher Transfer 2026: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, नवंबर के दूसरे सप्ताह में फिर खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल✦स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: हाजीपुर के मशहूर साहू होटल का लाइसेंस सस्पेंड, तड़का में कॉकरोच मिलने पर कार्रवाई✦छपरा में गुटखा खरीदने को लेकर खूनी विवाद, चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल

चोरी करने गए चोर की छत से गिरकर मौत, इलाके में हड़कंप

PATNA : राजधानी पटना के फतुहां थाना क्षेत्र में उस वक़्त अफरा तफरी मच गई जब एक घर में चोरी करने घुसे शख्स की छत से गिरकर मौत हो गई. घटना फतुहां नगर परिषद के गोविंदपुर इलाके की

चोरी करने गए चोर की छत से गिरकर मौत, इलाके में हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के फतुहां थाना क्षेत्र में उस वक़्त अफरा तफरी मच गई जब एक घर में चोरी करने घुसे शख्स की छत से गिरकर मौत हो गई. घटना फतुहां नगर परिषद के गोविंदपुर इलाके की बताई जा रही है. 


जिस घर में चोर चोरी करने घुसा था उसके मालिक के मुताबिक चोर सुबह-सुबह अंधेरे का फायदा उठाकर घर में चोरी करने घुसा था. लेकिन उसके घर में घुसते ही घर का कुत्ता जोर जोर से भौंकने लगा. कुत्ते की आवाज़ सुनकर घर के सभी लोग जग गए. तभी अचानक कुछ गिरने की जोर से आवाज़ आई. जब उन लोगों ने बाहर आकर देखा तो जमीन पर एक शख्स गिरा हुआ था.


जानकारी के अनुसार, शख्स सिर के बल जमीन पर गिरा था इसी वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल शख्स की पहचान नहीं की जा सकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता