ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना में चाय पीने से बिगड़ी चार लोगों की तबीयत, चाय बेचने वाली महिला भी अस्पताल में भर्ती

PATNA: चाय की दुकान में चाय पी रहे चार लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। बेहोश होकर चारों दुकान के पास गिर पड़े। जिसके बाद आनन-फानन में चारों को अस्पताल ले जाया गया। चाय प

पटना में चाय पीने से बिगड़ी चार लोगों की तबीयत, चाय बेचने वाली महिला भी अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: चाय की दुकान में चाय पी रहे चार लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। बेहोश होकर चारों दुकान के पास गिर पड़े। जिसके बाद आनन-फानन में  चारों को अस्पताल ले जाया गया। चाय पीने के बाद जिनकी तबीयत खराब हुई उनमें एक महिला भी शामिल है। घटना पटना पालीगंज के लाला बंजारा गांव की है। जहां एक महिला और 3 पुरुष चाय पीने के बाद अचानक बेहोश हो गये। 


इस बात की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां अब सभी ही हालात सामान्य हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार इलाके में स्थित आशा देवी की चाय की दुकान पर सभी चाय पीने गये थे। पप्पू ठाकुर, वीरेंद्र प्रसाद और देवेंद्र यादव को चाय देने के बाद आशा देवी खुद चाय पीने लगी। 


चाय पीने के बाद आशा देवी समेत तीनों लोगों को अचानक उल्टियां होने लगी। उल्टी करने के बाद चारों का सिर चकराने लगा और सभी दुकान के पास ही गिर गये। जिसके बाद चाय दुकान पर अफरा-तफरी मच गयी और स्थानीय लोगों ने सभी को पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया। फिलहाल चारों की स्थिति पहले से बेहतर है। चारों की तबीयत अचानक बिगड़ने का क्या कारण था यह अब तक पता नहीं चल सका है लेकिन कुछ लोग इसे फूड प्वाइजनिंग बता रहे हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें