ब्रेकिंग
बिहार में पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड जज के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठनस्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा!, 21 महिलाओं का रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तारशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनीविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्ताररांची के कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, एक साथ 6 गाड़ियां जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंकाबिहार में पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड जज के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठनस्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा!, 21 महिलाओं का रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तारशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनीविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्ताररांची के कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, एक साथ 6 गाड़ियां जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका

पटना : BJP नेता के ठिकाने पर छापेमारी, 17 बोतल शराब मिली लेकिन खुद भाग निकला

पटना : शराब के खिलाफ अभियान को लेकर राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना में एक बीजेपी नेता के ठिकाने पर छापेमारी की गई है और यहां से 17 बोतल शराब पुलिस ने बराम

पटना : BJP नेता के ठिकाने पर छापेमारी, 17 बोतल शराब मिली लेकिन खुद भाग निकला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

पटना : शराब के खिलाफ अभियान को लेकर राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना में एक बीजेपी नेता के ठिकाने पर छापेमारी की गई है और यहां से 17 बोतल शराब पुलिस ने बरामद की है. मामला दीघा थाना इलाके का है. यहां कोको कोला कोल्ड ड्रिंक्स की एजेंसी चलाने वाले बीजेपी नेता के ठिकाने पर छापेमारी की गई और वहां से शराब बरामद हुई है. पुलिस ने 17 बोतल विदेशी शराब बरामद करने के बाद एजेंसी के कई स्टाफ को हिरासत में लिया है. हालांकि बीजेपी नेता मौके से निकल भागने में कामयाब रहा है.


छापेमारी बीजेपी नेता नीलेश मुखिया के कोको कोला एजेंसी पर की गई है. निलेश मुखिया की पत्नी इसी इलाके से वार्ड पार्षद है और पिछले दिनों उन्होंने पटना में डिप्टी मेयर का चुनाव भी लड़ा था. सत्तापक्ष से जुड़े एक नेता के यहां बड़ी तादाद में शराब मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. सूत्र बता रहे हैं कि निलेश मुखिया इस मामले को मैनेज करने में जुटा हुआ है. पुलिस ने छापेमारी का पूरा वीडियो तैयार करवाया है.

टैग्स