ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना में बीच सड़क पर स्कूल बस में लगी आग, स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां जीरो माइल थाना क्षेत्र स्थित बाइपास धनुकी मोड़ के पास अचानक एक स्कूल बस में आग लग गयी। डी वाई पाटिल स्कूल की बस में लगी आग से

पटना में बीच सड़क पर स्कूल बस में लगी आग, स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां जीरो माइल थाना क्षेत्र स्थित बाइपास धनुकी मोड़ के पास अचानक एक स्कूल बस में आग लग गयी। डी वाई पाटिल स्कूल की बस में लगी आग से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। बस के बोनट से धूंआ निकलने लगा।


बस से धूंआ निकलता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में सवार सभी बच्चों को बाहर निकाला। इस घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


स्कूल की छुट्टी होने के बाद यह स्कूल बस  बच्चों को उनके घर ले जाया जा रहा था। तभी जीरो माइल से आगे सोनाली पेट्रोल पंप के पास यह घटना हुई। बस में आग लगने का कारण क्या था इसका पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 20 बच्चे सवार थे। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और सभी बच्चों के गार्जियन और स्कूल प्रबंधन को इस घटना की सूचना दे दी गयी है।

पटना में बीच सड़क पर स्कूल बस में लगी आग, स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें