ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

पटना में भीषण रोड एक्सीडेंट, एक लड़के की स्पॉट डेथ

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस रोड एक्सीडेंट में एक लड़के की स्पॉट पर ही मौत हो गई है. जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस रोड एक्सीडेंट में एक लड़के की स्पॉट पर ही मौत हो गई है. जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया है. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


मामला पटना जिले के बिहटा इलाके का है. जहां बिहटा थाना के डिहरी गांव के पास एक भीषण रोड एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो युवक गंभीर रूप सेजख्मी हो गए. मृतक लड़के की पहचान बाघाकोल गांव के रहने वाले रोहित कुमार के रूप में की गई है. रोहित के घरवालों को मौत की खबर मिलते ही उसके घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


इस घटना में घायल दो अन्य युवकों को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इस दौरान तेज रफ़्तार के कारण बाइक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई. जिसमें एक युएव्क की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस फिलहाल इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भेजा गया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें