ब्रेकिंग
दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦EOU ने दारोगा को किया गिरफ्तार...पटना हाईकोर्ट के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था केस✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦EOU ने दारोगा को किया गिरफ्तार...पटना हाईकोर्ट के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

पटना : 15 से 18 साल के उम्र के बच्चों का टीकाकरण शुरू, सीएम नीतीश ने खुद दिया सर्टिफिकेट

PATNA : कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने तीन जनवरी यानि आज से बच्चों के लिए टीके की डोज लगाने के लिए बड़ी शुरुआत की है. पटना में मुख्यमं

पटना : 15 से 18 साल के उम्र के बच्चों का टीकाकरण शुरू, सीएम नीतीश ने खुद दिया सर्टिफिकेट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने तीन जनवरी यानि आज से बच्चों के लिए टीके की डोज लगाने के लिए बड़ी शुरुआत की है. पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 15 से 18 साल के उम्र के बच्चों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी है. 


टीका लगाने वाले बच्चों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्टिफिकेट भी दिया. टीकाकरण अभियान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार के स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्वास्थ्य मंत्री भी मौजूद रहे. इस दौरान सीएम नीतीश ने जीनोम सिक्वेसिग टेस्टिंग लैब का निरीक्षण भी किया.


बता दें कि आज पटना  के 87 और बिहार के 2,801 वैक्सीनेशन सेंटर पर बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत होगी. जहां इसकी पूरी तैयारी हेल्थ डिपार्टमेंट ने कर ली है. हला टीका सफाई कर्मी के बेटे को दिया जाएगा. गया में सबसे अधिक 243 सेंटर और दूसरे नंबर पर भोजपुर है जहां 229 वैक्सीनेशन सेंट बनाए गए हैं. पाटलिपुत्र अशोक में 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण हो रहा है. सरकार की तरफ से जो टीकाकरण के लिए बच्चों की कैटेगरी तय की गई है उसमें स्कूली बच्चों को शामिल किया गया है.


पटना : 15 से 18 साल के उम्र के बच्चों का टीकाकरण शुरू, सीएम नीतीश ने खुद दिया सर्टिफिकेट

हेल्थ डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के अनुसार, बच्चों के टीके को लेकर जिलों को अलग-अलग जोन में बांटा गया है. जिनमें ग्रीन जोन में उन जिलों को रखा गया है जहां 200 से अधिक सेंटर हैं. इसके बाद येलो जोन है, जहां 100 के नीचे सेंटर हैं. और 50 से कम सेंटर वाले रेड जोन में हैं  

पटना : 15 से 18 साल के उम्र के बच्चों का टीकाकरण शुरू, सीएम नीतीश ने खुद दिया सर्टिफिकेट