ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

बिहार पुलिस की सफलता: पटना में अपराध की योजना बनाते हुए 8 अपराधियों को दबोचा, कई हथियार बरामद

PATNA: पटना सिटी के आलम गंज थाना के कसेरा आयरन के पास अपराध की योजना बना रहे 8 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वही गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस

बिहार पुलिस की सफलता: पटना में अपराध की योजना बनाते हुए 8 अपराधियों को दबोचा, कई हथियार बरामद
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: पटना सिटी के आलम गंज थाना के कसेरा आयरन के पास अपराध की योजना बना रहे 8 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वही गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, चार चाकू और चोरी की गई तीन बाइक को बरामद किया गया. 


पुलिस ने बताया की गिरफ्तार सभी पेसेबर अपराधी है और पूर्व में  भी कई अपराधिक मामलों में  जेल जा चुका है. फिलहाल पुलिस सभी अपराधियों कड़ी  पुछ-ताछ कर रही है. बताया गया कि मंगलवार को आलमगंज थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी कसेरा आयरन के पास एकत्रित होकर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे हैं. प्राप्त सूचना के आधार पर आलमगंज थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई. इस दौरान एक साथ अपराधियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है. 


इस मामले में पकड़े गए अपराधियों के पास से गिरफ्तारी के क्रम में एक देसी कट्टा, चार जिंदा गोली, चार चाकू और तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है.  पकड़े गए अपराधियों की पहचान विशाल राज, रोहित कुमार, गोलू कुमार, चंदन कुमार, स्पर्श कुमार, राहुल कुमार, गोलू कुमार और दीपक कुमार के रूप में किया है. उन्होंने बताया कि पकड़े गए अपराधी पूर्व में भी कई संगीन मामलों में जेल जा चुके हैं. साथ ही अभियुक्तों के गिरफ्तारी के बाद मेहंदीगंज एवं बाईपास थाना के कुछ चोरी कांड में उद्भेदन भी संभव हुआ है. फिलहाल पुलिस पकड़े गए सभी अपराधियों के अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता