ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के पास बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई पुलिस की बेलगाम कार

PATNA: पटना में देर रात करीब 1 बजे एक अनियंत्रित किया कंपनी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। रात अधिक होने के कारण इस घटना को किसी ने नहीं देखा। अहले सुबह जब लोग मोर्निंग वाक पर निकले

पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के पास बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई पुलिस की बेलगाम कार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में देर रात करीब 1 बजे एक अनियंत्रित किया कंपनी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। रात अधिक होने के कारण इस घटना को किसी ने नहीं देखा। अहले सुबह जब लोग मोर्निंग वाक पर निकले तो उनकी नजर राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के पास एडवरटाइजिंग पोल पर पड़ी तो देखा कि कार दो पोल के बीच फंसी पड़ी है। 

किया कंपनी की सफेद रंग की कार के आगे और पीछे पुलिस का स्टीकर लगा हुआ है। कार पर बिहार का रजिस्ट्रेशन नंबर BRO1FE/7544 लिखा हुआ है। कार पर लगे स्टीकर को देखकर लगता है कि कार किसी पुलिस कर्मी का है। बताया जाता है कि घटना देर रात एक बजे के आस-पास की है जब इनकम टैक्स गोलंबर की तरफ से एक बेलगाम कार राजवंशी नगर की ओर आ रही थी। गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी जिसके कारण कार सवार अनियंत्रित हो गया और कार डिवाइडर तोड़ते हुए एडवरटाइजिंग पोल के बीच में जाकर फंस गया। 

बताया जाता है कि कार का एयरबैग खुला हुआ था। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को थाने पर ले गयी। पुलिस रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार के मालिक से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गयी। इस घटना में किया कंपनी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिसे देखकर लोग भी हैरान थे।   

टैग्स