ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

नीतीश कुमार हर दिन 10 हजार कोरोना टेस्ट का टारगेट दे रहे हैं और पटना में 60 से ज्यादा जांच नहीं करने का हुआ फैसला

PATNA : कोरोना महामारी और आपदा की हर दिन समीक्षा करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में प्रतिदिन 10 हजार कोरोना जांच कराने का टारगेट रखा है। मुख्यमंत्री हाई लेवल मीटिं

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी और आपदा की हर दिन समीक्षा करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में प्रतिदिन 10 हजार कोरोना जांच कराने का टारगेट रखा है। मुख्यमंत्री हाई लेवल मीटिंग के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हैं कि राज्य के अंदर कोरोना टेस्ट की क्षमता बढ़ाई जाए। प्रवासी मजदूरों की संख्या को लेकर मुख्यमंत्री ने टेस्टिंग कैपेसिटी बढ़ाने का आदेश दिया है लेकिन पटना जिले में स्वास्थ्य विभाग में मुख्यमंत्री के इस अभियान की हवा निकाल कर रख दी है। 


पटना जिले में अब एक दिन के अंदर 60 सैंपल की ही कोरोना जांच की जाएगी। पटना के सिविल सर्जन डॉ आरके चौधरी ने कहा है कि विभागीय बैठक में यह फैसला किया गया है कि एक दिन में जांच की सीमा को सीमित किया जाए। सिविल सर्जन डॉ आर के चौधरी के मुताबिक कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है जांच लैब की क्षमता सीमित होने के कारण हर किसी की जांच कर पाना संभव नहीं है लिहाजा अब इसे सीमित करते हुए एक दिन में 60 सैंपल की जांच करने का निर्णय लिया गया है। अब 60 से ज्यादा जांच कराने की स्थिति में सिविल सर्जन को कारण बताना होगा सिविल सर्जन ने साफ तौर पर कहा है कि 60 से ज्यादा सैंपल की जांच तभी की जाएगी जब चेन हिस्ट्री के मामले आएंगे। 


पटना के सिविल सर्जन डॉ आर के चौधरी का मानना है कि कोरोना टेस्ट के बिना भी लक्षण वाले संक्रमित व्यक्ति 21 दिन की क्वॉरेंटाइन अवधि पूरी होने के बाद बिल्कुल स्वस्थ हो सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही कोरोना जांच का दायरा बढ़ाना चाहते हो लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उनके इस फैसले से इत्तेफाक नहीं रखते हैं और यही वजह है कि मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद पटना जिले में कोरोना जांच की सीमा तय दी गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें