ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना में आज भारी बारिश की आशंका, 4 अन्य जिलों में भी अलर्ट जारी

PATNA : बिहार में हुई भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है. लोगों का जान जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. लोगों को भोजन-पानी की भी बहुत दिक्कत हो रही है. पिछले दो

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में हुई भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है. लोगों का जान जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. लोगों को भोजन-पानी की भी बहुत दिक्कत हो रही है. पिछले दो दिनों बारिश से राहत मिलने के बाद एक बार फिर से मौसम विभाग ने बिहार के चार जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है. विभाग ने पटना को ऑरेंज अलर्ट की श्रेणी में रखा है. 

बिहार में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राजधानी पटना पिछले दिनों से  बारिश तो नहीं हुई, लेकिन अब भी कई इलाकों में कमर भर पानी जमा है. घरों में कैद लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है. इन सबके बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी कर दिया है.

मौसम विभाग ने पटना, वैशाली, खगड़िया और बेगूसराय जिलों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की आशंका जतायी है.  बिहार के तमाम रेलखंडों पर रेल परिचालन काफी प्रभावित हुआ है. समस्तीपुर-दरभंगा मार्ग पर रेलवे ट्रैक की जमीन धंसने के कारण ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है. पटना में स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया गया है.


3 और 4 अक्टूबर को पटना के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश
दूसरी ओर पटना के कई इलाकों में जलजमाव के मद्देनजर 3 और 4 अक्टूबर को पटना के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है. इसके तहत पटना के सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूल और कोचिंग भी बंद रहेंगे. पटना के डीएम कुमार रवि ने इसको लेकर निर्देश जारी किया है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें