ब्रेकिंग
‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी

अपना पटना सेफ हो रहा है, 16 दिनों में एक भी पॉजिटिव केस नहीं

PATNA : पटनावासियों के लिए एक राहत भरी खबर है. पटना जिले में पिछले 16 दिनों से कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है. पटना में संक्रमण के जो मामले सामने आए थे उन सभी इल

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटनावासियों के लिए एक राहत भरी खबर है. पटना जिले में पिछले 16 दिनों से कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है. पटना में संक्रमण के जो मामले सामने आए थे उन सभी इलाकों की पूरी स्क्रीनिंग कर ली गई है अब तक 20000 से ज्यादा घरों का जिला प्रशासन ने सर्वे कराया है. 

बैठक के बाद ये बातें कहते हुए पटना के डीएम कुमार रवि ने बताया  कि पटना में 20 हजार से ज्यादा घरों में हाउस टू हाउस सर्वे किया गया है और संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए इससे अच्छा कोई उपाय नहीं है.


हाउस टू हाउस सर्वे के साथ ही सेनेटाइजेशन का भी काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पटना में स्थिति नियंत्रण में है. बाहर से आए लोगों की जांच और स्क्रीनिंग और जांच की प्रक्रिया समुचित रुप से की गई है. जरुरत के हिसाब से लोगों को होम क्वारेंटाइन और क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है. लोगों को पैनिक होने की जरुरत नहीं है. 

बता दें कि पटना में कोरोन पॉजिटिव पांच मरिज पाए गए थे. जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से सभी मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं. 

टैग्स