ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

पटना के 100 लोग आए वैशाली कोरोना पॉजिटिव के टच में, खोज रही है पुलिस

PATNA : वैशाली जिले के कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में पटना के 100 से ज्यादा लोग आए हैं।पीड़ित युवक संपर्क में आने वाले ज्यादातर लोगों को पुलिस ने खोज निकाला है लेकिन

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : वैशाली जिले के कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क  में पटना के 100 से ज्यादा लोग आए हैं।पीड़ित युवक संपर्क में आने वाले ज्यादातर लोगों को पुलिस ने खोज निकाला है लेकिन अभी भी पुलिस 25 से ज्यादा लोगों को खोज रही है।


पटना में युवक के संपर्क में आए 73 लोगों की पहचान कर जांच के लिए उनके नमूने लिए जा चुके हैं जबकि अन्य की तलाश जारी है। इसके अलावा वैशाली जिले में भी पीडि़त युवक के संपर्क में आठ रिश्तेदारों समेत 63 लोगों का सैंपल लेकर सभी को क्वारंटाइन किया गया है। सेंट्रल हॉस्पिटल खुसरूपुर के 15, राजेंद्रनगर स्थित मैक्स लाइफ जांच केंद्र के 30 और न्यू बाईपास में मीठापुर बस स्टैंड के पास पॉपुलर अस्पताल के 22 लोगों को होटल पाटलिपुत्र अशोक में क्वारंटाइन करते हुए सैंपल लिया गया है। इसके अलावा पॉपुलर हॉस्पिटल में भर्ती छह मरीजों का एनएमसीएच की टीम ने आकर सैंपल लिया और उन्हें वहीं क्वारंटाइन किया गया है।


बताया जा रहा है कि युवक 24 दिन तक पटना में घूमता रहा। युवक 23 मार्च को वैशाली से नाव के जरिए खुसरूपुर के सेंट्रल हॉस्पिटल में आकर भर्ती हुआ।  28 मार्च को नाव से ही राघोपुर वापस गया। फिर 3 अप्रैल को न्यू बाईपास स्थित पॉपुलर हॉस्पिटल में बोलेरो से आकर भर्ती हुआ।  4 अप्रैल को राजेंद्र नगर स्थित मैक्सलाइफ जांच केंद्र में वाहन से जाकर एमआरआइ कराई। 5 अप्रैल को मीठापुर स्थित सोना डायग्नोस्टिक के कर्मचारी ने आकर जांच के लिए ब्लड कलेक्शन लिया।  7 अप्रैल को पॉपुलर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर एंबुलेंस से राघोपुर वापस पहुंचा। 14 अप्रैल को रात नौ बजे किराए की बोलेरो से आकर पटना एम्स में भर्ती हुआ। उसके बाद 15 अप्रैल को एम्स पटना में कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान युवक पटना के 100 से ज्यादा लोगों के संपर्क में आ चुका था। 


वैशाली संक्रमित युवक के पटना में एम्स समेत तीन हॉस्पिटल और दो केंद्रों पर जांच की सूचना के बाद डीएम कुमार रवि ने उसके संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाने के लिए टीम बना दी है। एसडीओ सदर और पटनासिटी को मामले की जांच और डीडीसी को मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया। न्यू बाईपास स्थित पॉपुलर और खुसरूपुर स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल में नए मरीज के भर्ती करने पर रोक लगा दी गई है। डीएम के निर्देश पर आननफानन में अस्पताल और आसपास के क्षेत्र को संक्रमण मुक्त करने के लिए सैनिटाइज किया गया। सिविल सर्जन को आसपास के हर घर का सर्वे कराने को कहा गया है। 


टैग्स