ब्रेकिंग
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

पटना के प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। अगलगी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए

पटना के प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। अगलगी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के कोशिश में जुटी है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के नवाब बहादुर रोड की है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां पहुंची हैं।


बताया जा रहा है कि हर रोज की तरह सोमवार को भी नवाब बहादुर रोड स्थित पेंट का डब्बा बनाने वाली प्लास्टिक फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और इससे निकली छोटी सी चिंगारी ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। अगलगी की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की छोटी-बड़ी गाड़ियों समेत आधा दर्जन यूनिट मौके पर पहुंच गई। दमकल की 6 गाड़ियों की मदद से फायर ब्रिगेड के कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। अगलगी की इस घटना में कई लाख रुपए के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता